Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेना भर्ती रैली की तैयारी पूरी: 2 से 15 सितंबर तक भिवानी में दौड़ेंगे अभ्यर्थी, क्या हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स? 

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:02 AM (GMT+05:30)

    अग्निपथ योजना के तहत महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी के ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी हुए।

    2. भर्ती रैली 2 से 15 सितंबर तक भिवानी में।

    3. जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। युवा ज्वाइन इंडियन आर्मी (www.joinindianarmy.nic.in) वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं I

    भर्ती रैली का आयोजन भीम स्टेडियम, भिवानी में दो सितंबर से 15 सितंबर के बीच किया जाएगा । युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम छह और अधिकतम 10 चिनप करने होंगे, नौ फीट गड्ढे को पार करना होगा, जिग जैग बैलेंस करना होगा।

    उम्मीदवारों को लाने होंगे जरूरी दस्तावेज

    उम्मीदवार अपने साथ 10वीं एवं 12वीं पास की अंकतालिका (10वीं, 12वीं कक्षा की मार्कशीट), मूल निवास स्थायी प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, ऐफिडेविट (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार), 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र लाना होगा।

    जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाणपत्र, एनसीसी और वैध खेल कूद प्रमाणपत्र हो तो उसे अपने साथ जरूर लेकर आएं। जिन उम्मीदवारों के पिताजी सेवानिवृत या सेवारत हैं। वह उम्मीदवार रिलेशनशिप सर्टिफिकेट एवं साथ में डिस्चार्ज बुक की कापी लेकर भर्ती के लिए आएं।

    खबरें और भी

    सेना भर्ती चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक ने युवाओं से आह्वान किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी दिक्कत होने से सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में संपर्क करें। भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ऐसे में सम्पूर्ण मदद करेगा।

    अग्निवीर क्लर्क और क्लर्क के साथ मल्टीपल कैटेगरी की भर्ती रैली अंबाला में होगी । इसकी सूचना आपके रजिस्टर्ड ईमेल के माध्यम से आने वाले समय पर बता दी जाएगी । सेना में भर्ती निशुल्क हैं, ये प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर है।

    यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: सोलर पैनल पर पाएं ₹1.10 लाख तक सब्सिडी, बिजली बिल से मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- सस्ता होगा सफर: रेवाड़ी में सिटी बस सेवा शुरू होने से आधा हो जाएगा किराया, इसी महीने मिलेंगी 5 और बसें