दिल्ली-अंबाला रेल रूट पर 31 मई से 6 जून तक ट्रेन यात्रा प्रभावित, 4 ट्रेनें की गईं रद और 3 का बदला रास्ता
दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर 31 मई से 6 जून तक तकनीकी कार्य के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर नए इंटरलॉकिंग पैनल के ...और पढ़ें

शाहाबाद मारकंडा एवं मोहरी स्टेशन पर नए इंटरलाॅकिंग पैनल व अन्य तकनीकी कार्य के चलते लिया गया निर्णय।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दिल्ली-अंबाला रेलखंड के शाहाबाद मारकंडा एवं मोहरी स्टेशन पर नए इंटरलाॅकिंग पैनल व अन्य तकनीकी कार्य के चलते 31 मई से छह जून के बीच चार ट्रेनें रद रहेंगी। साथ ही तीन ट्रेनों का रूट बदला गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12983, अजमेर-चंडीगढ़ ट्रेन 31 मई व दो जून को रद रहेगी। गाड़ी संख्या 12984, चंडीगढ़-अजमेर ट्रेन एक व तीन जून को रद रहेगी। गाड़ी संख्या 20977, अजमेर-चंडीगढ़ ट्रेन और गाड़ी संख्या 20978, चंडीगढ़-अजमेर ट्रेन छह जून को रद रहेगी।
इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इनमें गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 मई से चार जून तक अजमेर से चलकर परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली-शकूरबस्ती-जाखल-धूरी-लुधियाना होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस 30 मई से चार जून तक जम्मूतवी से चलकर परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-धूरी-जाखल-शकूरबस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 31 मई व तीन जून को चंडीगढ़ से अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी। इससे आगामी स्टेशन पर निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन रेवाड़ी एम्स में 50 एमबीबीएस सीटों पर भर्ती की मंजूरी, ओपीडी भी जल्द होगी शुरू
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी के निर्माणाधीन एम्स माजरा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 50 MBBS सीटों पर प्रवेश को दी मंजूरी
यह भी पढ़ें- कछुआ चाल में अटका रेवाड़ी के बनीपुर चौक का फ्लाईओवर, तीसरी डेडलाइन भी निकली