Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निर्माणाधीन रेवाड़ी एम्स में 50 एमबीबीएस सीटों पर भर्ती की मंजूरी, ओपीडी भी जल्द होगी शुरू

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 06:01 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेवाड़ी के माजरा में निर्माणाधीन एम्स में 2026-27 से 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री राव इ ...और पढ़ें

    वर्ष 2026-27 के लिए 50 एमबीबीएस सीटों पर मंजूरी दी गई है।

    वर्ष 2026-27 के लिए 50 एमबीबीएस सीटों पर मंजूरी दी गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नारनौल। रेवाड़ी के समीप गांव माजरा में निर्माणाधीन एम्स में वर्ष 2026-27 के लिए 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से सोमवार को ही यह पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए 50 एमबीबीएस सीटों पर मंजूरी दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी अरुण कुमार विश्वास द्वारा 23 मार्च को जारी पत्र में यह अनुमति मिली है।

    जिला महेंद्रगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सेकवाल ने बताया ने कहा कि केंद्रीय राव मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 साल पूर्व एम्स की नींव रखी गई थी। उसके बाद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा एवं हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती सिंह राव के प्रयासों से एम्स का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

    केंद्रीय मंत्री ने जनता से वादा किया था की 2026-27 में इसमें ओपीडी का काम शुरू हो जाएगा और अब 50 सीटों पर एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश की मंजूरी दिलाकर उन्होंने यह दिखा दिया है कि उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है।

    सेकवाल ने कहा कि राव साहब जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। पिछले 12 सालों में क्षेत्र में चाहे राष्ट्रीय राजमार्गों व अन्य सड़कों का जाल हो, नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवरों का निर्माण हो, कोरियावास में मेडिकल कालेज हो या लॉजिस्टिक हब के निर्माण की बात हो राव इंद्रजीत सिंह और आरती राव के प्रयासों से आज सभी संस्थानों में कार्य शुरू हो चुका है या अंतिम पड़ाव पर है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि इस घोषणा से क्षेत्र के युवाओं को एम्स जैसे संस्थान से शिक्षा लेने का मौका मिलेगा, जिससे इलाके में गंभीर बीमारियों के लिए लोगों को दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उनका यहां पर विश्व स्तरीय इलाज संभव हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें- नारनौल के उन्हाणी हैफेड गोदाम में 4.23 करोड़ की सरसों का गबन, फील्ड इंस्पेक्टर लापता

    यह भी पढ़ें- नारनौल में फर्जी CBI अधिकारी बनकर 3.41 लाख ऐंठे, ID नहीं दिखा पाने पर दुकानदारों ने दबोचा

    यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! दौसा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते कई ट्रेनें डायवर्ट, नारनौल में भी ठहराव