Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी के जखाला में 6 करोड़ की लागत से 33 KV सब स्टेशन शुरू, 10 से अधिक गांवों में बिजली संकट होगा दूर

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:50 PM (IST)

    रेवाड़ी के जखाला में छह करोड़ की लागत से बना 33 केवी सब स्टेशन चार साल के इंतजार के बाद शुरू हो गया है। इससे 10 से अधिक गांवों को लो-वोल्टेज और ट्रिपि ...और पढ़ें

    रेवाड़ी के गांवों में बिजली संकट होगा दूर। फोटो: सांकेतिक

    रेवाड़ी के गांवों में बिजली संकट होगा दूर। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. जखाला में 6 करोड़ की लागत से 33 केवी सब स्टेशन शुरू

    2. 10 से अधिक गांवों को मिलेगी कम वोल्टेज से निजात, निर्बाध बिजली

    3. सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित

    जागरण संवाददाता रेवाड़ी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद जखाला में बनाए गए 33 केवी सब स्टेशन आखिरकार शुरू हो गया है।

    लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस सब स्टेशन से आसपास के 10 से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।

    बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार जखाला सब स्टेशन को 132 केवी कोसली पावर हाउस से बिजली आपूर्ति दी गई है। नए सब स्टेशन के चालू होने से लाइन पर लोड कम होगा और गांवों में अब निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

    इन गांवों के ग्रामीणों को होगा सीधा लाभ

    33 केवी सब स्टेशन जखाला से धारौली, तुंबाहेड़ी, मुबारिकपुर, शादीपुर, सुंदरपुर, मलेशियावास, मूंदड़ा, जखाला सहित आसपास के 10 से अधिक गांव लाभान्वित होंगे।

    इन गांवों के किसान, घरेलू और छोटे व्यापारी उपभोक्ताओं को अब बेहतर वोल्टेज के साथ बिजली उपलब्ध होगी। गर्मी और फसल सीजन में अक्सर ट्रिपिंग और कम वोल्टेज के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं, वह अब काफी हद तक कम हो जाएंगी।

    यहां पर लंबे समय से सब स्टेशन की जरूरत महसूस की जा रही थी। ग्रामीणों की तरफ से भी मांग उठाई गई थी। जिसके पश्चात निगम की तरफ से यहां पर 33केवी सब स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया था।

    नया सब स्टेशन चालू होने से ट्यूबवेल के लिए अब पर्याप्त बिजली मिलेगी, जिससे सिंचाई में आसानी होगी। वहीं बच्चों की पढ़ाई और घरेलू उपकरणों के लिए भी वोल्टेज की समस्या खत्म होगी।

    जखाला में बनाए गए 33केवी सब स्टेशन को तकनीकी जांच के बाद चालू कर दिया गया है। सब स्टेशन के चालू होने से निश्चित रूप से आसपास के गांवों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। ओवरलाेडिंग व बार-बार ट्रिपिंग की समस्या खत्म होगी।
    - विनोद अग्रवाल, एसडीओ कंस्ट्रक्शन हरियाणा बिजली वितरण निगम

    यह भी पढ़ें- सालों से जाम झेल रहे रेवाड़ी वासियों को बड़ी राहत, 3 रेलवे फाटकों पर बनेगा 4-लेन का इंटीग्रेटेड फ्लाईओवर

    खबरें और भी