सालों से जाम झेल रहे रेवाड़ी वासियों को बड़ी राहत, 3 रेलवे फाटकों पर बनेगा 4-लेन का इंटीग्रेटेड फ्लाईओवर
रेवाड़ी बाईपास पर रेवाड़ी-दिल्ली और रेवाड़ी-रोहतक रेलवे लाइनों पर तीन फाटकों के लिए 207 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज को प्रदेश सरकार न ...और पढ़ें

रेवाड़ी में तीन रेलवे लाइन पर बनेगा चार लेन का इंटीग्रेटेड फ्लाईओवर। फोटो: सांकेतिक
HighLights
रेवाड़ी बाईपास पर एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी मिली
207 करोड़ की लागत से बनेगा, जाम से छुटकारा
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने मुद्दा उठाया था
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बाईपास पर रेवाड़ी-दिल्ली और रेवाड़ी-रोहतक रेलवे लाइन पर पड़ने वाले तीन अलग-अलग रेलवे फाटक पर एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी प्रदेश सरकार ने दे दी है।
करीब 207 करोड़ रुपये की लागत से यह आरओबी बनेगा। इसके बन जाने से शहर के लोगों को जाम की समस्या का स्थायी समाधान मिल जाएगा।
तीनों रेलवे फाटक पर बनेगा एकीकृत आरओबी
बता दें कि एक तरफ बाईपास पर रेवाड़ी-दिल्ली और रेवाड़ी-रोहतक रेलमार्ग और दूसरी तरफ पटौदी रोड पर रेवाड़ी-रोहतक रेलवे लाइन के क्रासिंग फाटक बिल्कुल साथ-साथ बने हुए हैं। वर्ष 2015 से ही इन तीनों ही फाटक पर एक एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग चली आ रही थी।
रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ पाई थी। चूंकि यह रेल मार्ग ही नहीं, बल्कि सड़क भी अति व्यस्ततम है, जिसकी वजह यहां हर समय कोई न कोई रेलवे फाटक बंद होने से जाम लगा रहता है।
इतना ही नहीं बाईपास का निर्माण होने के बाद से यहां यहां काफी कालोनी व सोसायटी भी विकसित हो चुकी है। रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने से बड़ी आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाया था।
अब सरकार ने 207.29 करोड़ रुपये की लागत से इन तीनों व्यस्त रेलवे लेवल क्रासिंग के स्थान पर एकीकृत रेलवे ओवरब्रिज (इंटीग्रेटेड आरओबी) के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर की वर्षों पुरानी जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा और हजारों लोगों को प्रतिदिन निर्बाध एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा मिलेगी।
दो लेन, चार लेन आरओबी और आरयूबी का होगा निर्माण
स्वास्थ्य आरती सिंह राव ने कहा कि रेवाड़ी की जनता लंबे समय से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से परेशान थी। इस जनहित के मुद्दे को उन्होंने लगातार सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति दी।
खबरें और भी
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत आधुनिक दो लेन एवं चार लेन रेलवे ओवरब्रिज, रोड अंडरब्रिज (आरयूबी), सर्विस रोड और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
सड़क और रेलवे यातायात पूरी तरह अलग होने से दुर्घटनाओं की संभावना में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा यातायात पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा।
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 2.6 करोड़ रुपये से बनेगा बिजली निगम का नया दफ्तर, कई सुविधाओं से रहेगा लैस
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने धड़ाधड़ काटे 1443 चालान
यह भी पढ़ें- 'जितना काम करता हूं, उतनी ही मेरी टांग खिंचाई होती है', रेवाड़ी में प्रभारी के सामने कैप्टन अजय यादव हुए भावुक