रेवाड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, पुलिस ने धड़ाधड़ काटे 1443 चालान
रेवाड़ी पुलिस ने 27 जुलाई से 2 अगस्त तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1443 वाहन चालकों के चालान किए। इस अभियान में ड्रिंक एंड ड्राइव, तेज संगीत/ ...और पढ़ें

AI जनरेटेड।
HighLights
रेवाड़ी पुलिस ने 1443 वाहन चालकों के चालान किए।
ड्रिंक एंड ड्राइव पर तीन चालकों पर कार्रवाई हुई।
लेन चेंज उल्लंघन पर 1438 चालान काटे गए।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में जिला पुलिस की ओर से यातायात नियमों तोड़ने वालों के विरुद्ध 27 जुलाई से दो अगस्त तक 1443 वाहन चालकों के चालान किए हैं।
पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज संगीत/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वालों के चालान काटे गए।
धड़ाधड़ काटे गए चालान
पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने इस सप्ताह के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चालकों के चालान किए हैं।
उन्होंने बताया कि गाड़ी में तेज संगीत/ प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले व बुलेट पटाखा छोड़ कर हवा बाजी करने वाले एक वाहन चालक पर शिकंजा कसा है।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खुलेआम पहचान, एलईडी स्क्रीन पर दिखेंगे वाहन नंबर और चालान
इसके साथ ही पुलिस ने इस सप्ताह में लाल व नीली बत्ती लगाने पर एक व लेन चेंज से संबंधित नियम की अवहेलना पर 1438 वाहन चालकों के चालान किए गए।