रेलवे ने शुरू की भुज-दिल्ली नई स्पेशल ट्रेन, वंदे भारत में कोच भी बढ़ाएं; जानिए क्या है इनका टाइम टेबल?
रेलवे ने भुज-दिल्ली के बीच नई दैनिक ट्रेनें शुरू की हैं, जिनमें जालोर-दिल्ली स्पेशल सेवा भी शामिल है। इसके अतिरिक्त, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्स ...और पढ़ें

रेलवे ने नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया। फोटो: आर्काइव
HighLights
भुज-दिल्ली के बीच नई दैनिक ट्रेनें शुरू हुईं
जालोर-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा का संचालन 22 मई से
वंदे भारत एक्सप्रेस में 20 डिब्बे, रेवाड़ी में ठहराव
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेलवे की ओर से विशेष ट्रेन चलाई गईं हैं। इनमें भुज-दिल्ली- भुज प्रतिदिन नई ट्रेन आरंभ की है। इस ट्रेन का जालोर-दिल्ली के बीच संचालन होगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04875, जालोर-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा 22 मई को जालोर से शाम साढ़े चार बजे चलकर अगले दिन रात डेढ़ बजे जयपुर पहुंचेगी।
10 मिनट के बाद चलकर सवा सात बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल रेलसेवा मोकलसर, समदडी, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर व रेवाडी में ठहराव करेगी।
यह ट्रेन सुबह साढ़े तीन बजे अलवर पहुंचकर पांच बजकर 13 मिनट पर रेवाड़ी जंक्शन पर आएगी। दो मिनट बाद चलकर सीधे दिल्ली में रुकगी। इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, तीन थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक गार्ड व एक पावरकार सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
भीलड़ी-जलोर होकर भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस नई ट्रेन चलेगी
इसी प्रकार भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई ट्रेन (वाया भीलड़ी-जालोर) आरंभ किया है। गाड़ी संख्या 19403,भुज -दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेन 23 मई से भुज से सवा 11 बजे चलकर अगले दिन पौने 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19404, दिल्ली- भुज प्रतिदिन 24 मई से दिल्ली से शाम चार बजकर 40 मिनट पर चलकर अगले दिन शाम सात बजकर 35 मिनट पर भुज पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में अंजार, गांधीधाम, बचाउ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इनमें एक सेकेड एसी, तीन थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, चार द्वितीय साधारण श्रेणी, एक पावर कार एवं एक गार्ड डिब्बे सहित 18 कोच होंगे।
जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत में बढ़े अतिरिक्त डिब्बे
यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में डिब्बों की संख्या आठ से बढ़ाकर 20 किए जा रहे हैं। यह ट्रेन जोधपुर-दिल्ली के बीच संचालित होने के साथ रेवाड़ी जंक्शन पर ठहराव करेगी।
खबरें और भी
गाड़ी संख्या 04871, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 22 मई को जोधपुर से दोपहर साढ़े 12 बजे चलकर जयपुर स्टेशन पर पांच बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। पांच मिनट बाद चलकर शाम सात बजकर 50 मिनट पर अलवर होते हुए रात नौ बजकर पांच मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेगी।
दो मिनट के ठहराव के बाद चलकर नौ बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम और रात 10 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, गांधीनगर जयपुर आदि स्टेशनों पर भी ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में दो एक्जीक्यूटिव चेयरकार, 16 वातानुकुलित चेयरकार डिब्बे होंगे। इससे पहले चल रही गाड़ी संख्या 26481/26482, जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में 24 मई से दो एग्जीकूटिव चेयरकार, 16 वातानुकुलित चेयरकार व दो ड्राइवर पावर कार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।