Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी अनाज मंडी में ACB की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस की एवज में ₹4500 रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

    Updated: Fri, 22 May 2026 10:43 PM (IST)

    हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने रेवाड़ी की अनाज मंडी में एक क्लर्क अमरदीप को लाइसेंस देने के नाम पर 4500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्र ...और पढ़ें

    लाइसेंस देने के नाम पर रिश्वत लेने पर बाबू को किया गिरफ्तार। (AI Generated Image)

    लाइसेंस देने के नाम पर रिश्वत लेने पर बाबू को किया गिरफ्तार। (AI Generated Image)

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर की अनाज मंडी में थर्ड का लाइसेंस लेने के आरोप में एक क्लर्क अमरदीप को 4500 रिश्वत लेने के आरोप में हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम नहीं है कार्रवाई ड्यूटी टाइम के बाद अनाज मंडी में करीब 8 बजें की है।

    जानकारी के अनुसार रेवाड़ी शहर के छिपड़वाड़ा मोहल्ले के गौरव ने एसीबी को रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। लाइसेंस देने की एवज में आरोपित अमरदीप ने 47 सौ रुपए मांगी रिश्वत मांगी थी लेकिन 4500 रूपये में सौदा तय हुआ।

    शिकायत के बाद टीम ने रात करीब आठ बजे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया! एसीबी की टीम में लगातार दूसरे दिन रिश्वत लेने के मामले में यह कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने होमगार्ड के कंपनी कमांडर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

    यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav Today: 22 May 2026 के गेहूं, दाल, चावल और सोना-चांदी के ताजा रेट देखें

    यह भी पढ़ें- कैथल की पुरानी अनाज मंडी में लगी भीषण आग, बारदाना गोदाम में लाखों का सामान जलकर खाक

     

    खबरें और भी