Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में ओवरब्रिज और अंडरपास की लॉन्चिंग स्कीम को मिली प्रशासनिक मंजूरी, काम जल्द होगा पूरा

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

    रेवाड़ी के डहीना में निर्माणाधीन ओवरब्रिज और अंडरपास परियोजना की लॉन्चिंग स्कीम को रेलवे बोर्ड से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। ...और पढ़ें

    ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज कार्य की लांचिंग स्कीम को मिली मंजूरी। जागरण

    ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज कार्य की लांचिंग स्कीम को मिली मंजूरी। जागरण

    HighLights

    1. डहीना-जैनाबाद ओवरब्रिज लॉन्चिंग स्कीम को मिली प्रशासनिक मंजूरी।

    2. रेलवे बोर्ड ने परियोजना के लिए स्वीकृति प्रदान की।

    3. अधूरे पड़े कार्य के जल्द पूरा होने की उम्मीद।

    संवाद सहयोगी, डहीना (रेवाड़ी)। रेवाड़ी के डहीना में रेवाड़ी-सादलपुर रेलखंड पर डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन के निकट निर्माणाधीन ओवरब्रिज व अंडरपास परियोजना को पूरा करने के लिए लॉन्चिंग स्कीम यानी सिमेंट के बीम को ऊंचा उठाने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

    ऐसे में उम्मीद है कि अब लंबे समय से अधूरे ओवरब्रिज व अंडरपास का कार्य जल्द पूरा किया जा सकेगा।

    दरअसल, यह कार्य रेलवे बोर्ड की ओर से वर्ष 2022-23 के अंब्रेला वर्क के अंतर्गत स्वीकृत किया गया था। उत्तर-पश्चिम रेलवे की गति शक्ति यूनिट बीकानेर इसकी देखरेख कर रही है।

    इस परियोजना को हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम लिमिटेड (एचएसआरडीसी) की ओर से भागीदारी के आधार पर क्रियान्वित किया जा रहा है।

    ट्रेन ब्लॉकेज की अंतिम स्वीकृति मिलना बाकी

    सामाजिक कार्यकर्ता विवेक भाटोटिया ने बताया कि लॉन्चिंग स्कीम के लिए मार्च में उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को को पत्र लिखा था। अब जयपुर मुख्यालय ने मंजूरी दी है। हालांकि, अभी मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर की ओर से रेलवे ट्रैक वर्क ऑर्डर एवं ट्रेन ब्लॉकेज की अंतिम स्वीकृति मिलना बाकी है।

    इसी स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य दोबारा तेज गति से शुरू हो सकेगा। वर्तमान में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

    यह भी पढ़ें- रेलवे ने शुरू की भुज-दिल्ली नई स्पेशल ट्रेन, वंदे भारत में कोच भी बढ़ाएं; जानिए क्या है इनका टाइम टेबल?

    रेलवे बोर्ड की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है, अब बीकानेर रेलवे मंडल की ओर से रेल डायवर्ट की मंजूरी मिलना बाकी है। यह स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। - संजय यादव एसडीओ, एचएसआरडीसी