अवैध रूप से रह रहे लोगों की खैर नहीं! रेवाड़ी में श्रमिकों के पहचान पत्रों की हो रही जांच; पुलिस का अभियान तेज
पुलिस ने धारूहेड़ा और सेक्टर-6 थाना क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों, होटलों और पोल्ट्री फार्मों में जांच अभियान चलाया। ...और पढ़ें
-1777280675888_m.webp)
अनाधिकृत रूप से रह रहे नागरिकों की जांच के लिए चलाया अभियान। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। रविवार को पुलिस ने धारूहेड़ा व सेक्टर-6 थाना एरिया में विभिन्न झुग्गी झोपड़ियों में जांच अभियान चलाया। स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र सिंह और उनकी टीम ने विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर सर्च अभियान चलाकर वहां रहने वाले नागरिकों के पहचान पत्र जांच करने के साथ सघन पूछताछ की गई।
पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों से भी बातचीत कर पहचान पत्र की जांच की। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
अनधिकृत रूप से रहने की छूट नहीं
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है।
प्रक्रिया अमल में लाने के निर्देश दिए
बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधकों को अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उनको वापस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- DCP मानेसर के सामने कई चुनौतियां, श्रमिकों का मुद्दा बड़ी टेंशन; क्राइम पर कैसे लगाएंगी लगाम? दिया हर सवाल का जवाब
पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों से अपने पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पुलिस सत्यापन कराने की अपील की ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्ति की पहचान कर उचित कार्रवाई किया जा सके।