Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CWG 2026: शर्मिला धनखड़ के गोल्ड जीतते ही खुशी से भीगीं बेटियों की आंखें, रेवाड़ी में मना जश्न

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:37 AM (IST)

    शर्मिला धनखड़ ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर रेवाड़ी और देश का नाम रोशन किया। उनकी जीत पर परिवार, पड़ोसियों और राव तुलाराम स्टेडियम में खिल ...और पढ़ें

    मां शर्मिला के स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुशी करती बेटी अनुज व लक्ष्मी। जागरण

    मां शर्मिला के स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुशी करती बेटी अनुज व लक्ष्मी। जागरण

    HighLights

    1. शर्मिला धनखड़ ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

    2. उनकी जीत पर परिवार और रेवाड़ी में जश्न मनाया गया।

    3. शर्मिला ने शाटपुट और डिस्कस थ्रो में भी 10 पदक जीते हैं।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। शहर के बाईपास पर स्थित सनसिटी का ई-ब्लाक और उसमें बने बीपीएल फ्लैट। मंगलवार की अलसुबह घड़ी में जैसे ही तीन बजे यहां जश्न का ऐसा नजारा दिखा कि यहां कुछ कदम की दूरी पर करोड़ों रुपये के फ्लैटों में रहने वालों की नींद ही नहीं खुली, बल्कि आंखें भी नम हो गई।

    दरअसल, मौका था छोटे से बीपीएल फ्लैट में रहने वाली शर्मिला धनखड़ द्वारा देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का। शर्मिला की दोनों बेटियां अनुज व लक्ष्मी रात्रि साढ़े 11 बजे जब खेल शुरू हुआ, तभी से अपनी मां की सफलता का परचम देखने के लिए पिता अजीत के साथ टीवी पर टकटकी लगाए बैठी रहीं।

    जैसे ही शर्मिला ने गोल्ड जीता, पति, दोनों बेटियां और यहां तक की आसपास रहने वाले लोगों की पलकें भी खुशी में भीग गईं। सोसायटी में दीवाली की तरह आतिशबाजी हुई।

    WhatsApp Image 2026-07-28 at 12.19.24 PM

    बता दें कि शर्मिला को टीवी पर खेलते हुए देखने की उत्सुकता और बेसब्री सोमवार सुबह से ही बनी हुई थी। लेकिन देर रात्रि तक चले मैच के कारण इंतजार की घड़ी लंबी होती जा रही थी। पड़ोस के लोग गहरी नींद में थे लेकिन यह तीनों जागते रहे।

    NCR News - 2026-07-29T092649.092

    स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लहराकर खुशी व्यक्त करती शर्मिला। सौ. स्वयं

    टीवी पर कभी समाचार तो कभी खेल चैनल का रिमोट चलता रहा। जैसे ही रात 11.30 बजे शर्मिला का मैच आरंभ हुआ हर कोई उत्साह के साथ जीत की दुआ भी करते रहे। जैसे ही शर्मिला के स्वर्ण पदक जीतने की जानकारी मिली बच्चों व पति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    खबरें और भी

    स्टेडियम में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने मनाया जश्न

    मंगलवार को राव तुलाराम स्टेडियम में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने शर्मिला के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर जमकर खुशी मनाई। शाम को अभ्यास करने पहुंचे विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने हाथों में तिरंगा लेकर खुशी मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी।

    जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने भी खिलाड़ियों से शर्मिला से प्रेरणा लेकर अपने आपको इसी प्रकार तैयारी करने की प्रेरणा दी। वहीं प्रशिक्षकों से अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैयार करने के लिए प्रशिक्षित करने का आह्वान किया। फुटबाल, तलवारबाजी, जिमनास्टिक, हैंडबाल सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने खुशी प्रकट करते हुए जश्न मनाया।

    यह भी पढ़ें- 'मेरी मां ने दुनिया के ताने सुनकर भी मेरा साथ दिया...', कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर बोलीं शर्मिला

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: बचपन में पोलियो और शादी के बाद घरेलू हिंसा से लड़कर शर्मिला ने जीता गोल्ड मेडल