Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: मौसम में बदलाव की संभावना, आज बूंदाबांदी के आसार; पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 07:49 AM (GMT+05:30)

    Haryana Weather Update Today हरियाणा के रोहतक में मौसम विभाग ने बुधवार और वीरवार को बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बारिश होने से अ ...और पढ़ें

    बुधवार और वीरवार को बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना (File Photo)
    बुधवार और वीरवार को बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना (File Photo)

    HighLights

    1. 21 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना
    2. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हो सकती है बूंदाबांदी

    जागरण संवाददाता, रोहतक। Haryana Mausam मौसम में मंगलवार को बदलाव हुआ। सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि शाम को आसमान साफ हो गया। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार व वीरवार को बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार भी बने हुए हैं।

    जिसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम आमतौर पर 21 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

    20 फरवरी को हो सकती है बूंदाबांदी

    इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 19 से 20 फरवरी के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से आंशिक बादलवाई रहने व 20 फरवरी को बूंदाबांदी संभावित है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

    21 फरवरी के बाद मौसम आमतौर पर खुश्क व रात्रि तापमान में गिरावट संभावित है। मंगलवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 फरवरी तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है।

    कैसा रहा चरखी दादरी का मौसम

    वहीं, चरखी दादरी में इस बार फरवरी के तीसरे सप्ताह में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में पिछले सालों की अपेक्षा अधिक बढ़ोतरी के कारण मार्च के महीने जैसा मौसम नजर आ रहा है। इसी के साथ सामान्य जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। बदलते मौसम के साथ लोगों के खानपान, पहनावे में बदलाव आ रहा है।

    खबरें और भी

    दादरी जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने, दिनभर तेज धूप निकलने, मौसम खुला रहने से नगर के बाजारों, मंडियों में कारोबार में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

    हिमाचल में भी खिली रही कड़ी धूप

    हिमाचल में मंगलवार को कड़ी धूप रही। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री का अंतर आया है। ऊना का अधिकतम तापमान फरवरी में 2023 के बाद 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि सेऊबाग में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान ताबो में -7.6, केलंग में -6.7, कुकुमसेरी में -5.6 और कल्पा में -2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- Himachal Mausam: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, कई जगहों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; सूखे से मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट