Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत: आम लोगों के लिए नवंबर में खुल जाएगा अगवानपुर फाटक पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज, 80% काम पूरा

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 03:54 PM (GMT+05:30)

    सोनीपत के गन्नौर में अगवानपुर फाटक पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का 80% काम पूरा हो चुका है और इसे नवंबर तक शुरू करने का लक्ष्य है। ...और पढ़ें

    अगवानपुर फाटक आरओबी नवंबर में होगा शुरू। जागरण

    अगवानपुर फाटक आरओबी नवंबर में होगा शुरू। जागरण

    HighLights

    1. अगवानपुर आरओबी का 80% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

    2. नवंबर तक आमजन के लिए खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

    3. विधायक कादियान ने निरीक्षण कर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

    संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। सोनीपत के गन्नौर में अगवानपुर फाटक पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अधिकारियों ने इसे नवंबर तक आमजन के लिए शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

    बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को तय समय में परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।

    जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी

    विधायक कादियान ने कहा कि आरओबी शुरू होने के बाद फाटक बंद होने से लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए कहा कि इससे शहर और आसपास के गांवों का आवागमन सुगम होगा। आरओबी के साथ बन रहे अंडरपास के निर्माण में बिजली निगम के दो पोल बाधा बने हुए थे।

    तेजी से पूरा किया जाएगा कार्य

    इंजीनियर कुलदीप गहलावत ने बताया कि पोल हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके बाद अंडरपास का कार्य भी तेजी से पूरा किया जाएगा। करीब 650 मीटर लंबे और साढ़े सात मीटर चौड़े इस आरओबी पर हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास निगम और रेलवे विभाग संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- पलवल में दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

    परियोजना की लागत का आधा हिस्सा प्रदेश सरकार और आधा रेलवे विभाग वहन कर रहा है। आरओबी बनने से अगवानपुर, पांची जाटान, उद्देशीपुर, राजलू, भोगीपुर सहित आसपास के कई गांवों को सीधा संपर्क मार्ग मिलेगा और गन्नौर शहर की कनेक्टिविटी व आर्थिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा।

    खबरें और भी