खरखौदा में दिनदहाड़े घर में सेंध, लाखों के जेवर और नकदी चोरी
खरखौदा के वार्ड-3 में दिनदहाड़े एक घर में चोरी हो गई, जहां चोर नकदी और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित सुनील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ...और पढ़ें

खरखौदा के वार्ड-3 में दिनदहाड़े एक घर में चोरी हो गई। जागरण
HighLights
दिनदहाड़े खरखौदा के वार्ड-3 में चोरी की घटना।
चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के गहने चुराए।
पीड़ित सुनील ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, खरखौदा। शहर में दिल्ली रोड पर स्थित वार्ड-3 के एक घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी के साथ-साथ सोने-चांदी के गहने चुराकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब घर का मालिक वापस लौटा। पीड़ित ने खरखौदा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
दिल्ली रोड स्थित वार्ड-3 के निवासी सुनील ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच घर पर कोई नहीं था। इस दौरान चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे नकदी और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। घर लौटने पर उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ और अलमारी का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जांच करने पर चोरी का पता चला।
शिकायत के अनुसार, चोरों ने सोने की दो अंगूठियां, अन्य गहने और ₹20,000 नकद चुराए। पीड़ित ने चोरी का सामान बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है तथा पुलिस को मामले की औपचारिक सूचना दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।