खरखौदा हादसा: रोहणा के पास NH-334B पर दो ट्रालों की जोरदार टक्कर, केबिन में ड्राइवर की जलकर मौत
खरखौदा के रोहणा गांव के पास NH 334B पर दो ट्रालों की टक्कर में एक में आग लग गई, जिससे पीछे वाले ट्राले के ड्राइवर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

हादसे की तस्वीर। जागरण
HighLights
रोहणा गांव के पास NH-334B पर ट्रालों की टक्कर।
पीछे वाले ट्राले में आग लगने से चालक की मौत।
हादसे के बाद हाईवे पर यातायात हुआ प्रभावित।
संवाद सहयोगी, खरखौदा। रोहणा गांव के पास एनएच-334बी पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ट्रालों की भिड़ंत के बाद पीछे वाले ट्राले में भीषण आग लग गई।
हादसे में पीछे वाले ट्राले का ड्राइवर आग की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने ट्राले में लगी आग पर काबू पाया। मृतक ड्राइवर की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

334बी हाइवे पर रोहणा गांव में पुल के ऊपर आगे चल रहे पत्थरों से भरे ट्राले में पीछे से आ रहे रेत से लदे ट्राले की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले ट्राले के केबिन में तुरंत आग लग गई।
ड्राइवर को बाहर जाने तक का नहीं मिला मौका
देखते ही देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया और केबिन के क्षतिग्रस्त हो जाने से ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
-1784105461301.jpeg)
केबिन के अंदर ड्राइवर की मौत हो गई। आग लगने के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस ने ड्राइवर के शव को ट्राले से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- सोनीपत: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई टीमें आग पर काबू पाने में जुटी
यह भी पढ़ें- सोनीपत में आंधी के बीच खड़ी फसल में लगी आग, पलभर में 200 एकड़ खेत में उपजा गेहूं जलकर राख