सोनीपत में आंधी के बीच खड़ी फसल में लगी आग, पलभर में 200 एकड़ खेत में उपजा गेहूं जलकर राख
सोनीपत के गोहाना क्षेत्र में सोमवार रात आई तेज आंधी के कारण सिकंदरपुर माजरा, खेड़ी दमकन और बड़ौता गांवों के खेतों में गेहूं के अवशेषों में भीषण आग लग ...और पढ़ें

गांव सिकंदरपुर माजरा, खेड़ी दमकन और बड़ौता के खेतों में आग तेजी से फैल गई और 200 एकड़ से अधिक में फाने जलकर राख हो गए।
HighLights
आंधी के कारण खेतों में लगी भीषण आग।
200 एकड़ से अधिक गेहूं के अवशेष जले।
गोहाना-सोनीपत हाईवे पर धुएं से परेशानी।
जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। क्षेत्र में सोमवार रात आई तेज आंधी के दौरान खेतों में गेहूं के अवशेषों (फानों) में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। गांव सिकंदरपुर माजरा, खेड़ी दमकन और बड़ौता के खेतों में आग तेजी से फैल गई और 200 एकड़ से अधिक में फाने जलकर राख हो गए। आंधी से आग भड़क गई, जिससे कई घंटों तक खेतों में आग की लपटें उठती रहीं।
तीनों गांवों के किसान दूर खड़े होकर आग बुझने का इंतजार करने पर बेबस हो गए। आग इतनी भीषण थी कि गोहाना-सोनीपत हाईवे तक धुएं का गुबार दूर तक छा गया।। इसके चलते हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का करना पड़ा। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी।

किसानों का कहना है कि शुरुआत में आग कहां पर लगी किसी को कुछ पता नहीं है। आंधी के रुख में सिकंदरपुर माजरा के खेतों की तरफ से आग फैलती हुई गांव खेड़ी दमकन और बड़ौता के खेतों तक पहुंच गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई।
यह भी संभावना जताई कि किसी ने अवशेषों में जानबूझकर आग लगाई और आंधी के कारण नियंत्रण से बाहर हो गई। आग लगने के असल कारणों स्पष्ट नहीं हो पाए। आग के चलते खेतों में खड़े सैकड़ों पेड़ भी झुलस गए और छोटे पौधे पूरी तरह जल गए।