Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत: बारिश में धंस गई दो साल पुरानी सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 03:59 PM (GMT+05:30)

    सोनीपत के गन्नौर में लगातार वर्षा से माई चंद कॉलोनी की दो साल पुरानी सड़क धंस गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने निर्माण ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गन्नौर की माई चंद कॉलोनी में सड़क धंसी।

    2. दो साल पहले बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल।

    3. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की।

    संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। सोनीपत के गन्नौर में लगातार हो रही वर्षा के बीच शहर की माई चंद कॉलोनी में करीब दो वर्ष पहले बनी सड़क धंस गई। सड़क धंसने से बीच रास्ते में बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षा के बाद सड़क का इस तरह धंस जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

    गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल

    स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह मार्ग कालोनी का प्रमुख रास्ता है, जहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। वर्षा के कारण गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के फंसने और दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है।

    गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया

    लोगों ने आरोप लगाया कि जब सड़क का निर्माण करीब दो साल पहले ही हुआ था तो इतनी जल्दी यह कैसे धंस गई। लोगों ने कहा कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया, और निर्माण कार्य की अधिकारियों द्वारा नियमित निगरानी की गई। जिससे यह स्थिति पैदा हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 15 फीट धंसी सड़क, टाटा पंच और स्कूटी समाई

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगरपालिका से मांग की है कि सड़क की तकनीकी जांच कराई जाए, जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय कर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर लोगों को राहत दिलाई जाए।