गाजियाबाद में 15 फीट धंसी सड़क, टाटा पंच और स्कूटी समाई
गाजियाबाद के साहिबाबाद में वसुंधरा सेक्टर-13 में 15 फीट सड़क धंस गई, जिससे एक टाटा पंच कार और स्कूटी उसमें समा गईं। वाहन मालिकों ने बिल्डर पर सुरक्षा ...और पढ़ें
HighLights
साहिबाबाद में 15 फीट सड़क धंसने से वाहन फंसे।
टाटा पंच कार और स्कूटी सड़क में समा गईं।
बिल्डर पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप, शिकायत दर्ज।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में साहिबाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में करीब 15 फीट सड़क धंस गई। इससे यहां खड़ी टाटा पंच कार और स्कूटी उसमें समा गईं। इससे कार और स्कूटी का काफी नुकसान हुआ है।
वाहन मालिक अजय अग्रवाल और उनके भाई आवास विकास से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता पुष्कर सिंह ने इसकी शिकायत इंदिरापुरम थाने में देते हुए बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सड़क धंसने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
बिल्डर के प्रोजेक्ट का चल रहा निर्माण कार्य
वाहन मालिक अजय अग्रवाल ने बताया कि वह अपने भाई पुष्कर सिंह के साथ सेक्टर-13 के मकान नंबर 1137 में रहते हैं। रोजाना घर के बाहर सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं। यहां एक बिल्डर के प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। बेसमेंट बनाने के लिए बिल्डर ने करीब 20 फीट तक खोदाई कर रखी है।

सड़क धंसने से कार और स्कूटी समा गई।
लगातार हो रही बारिश
आरोप है कि बिल्डर ने सुरक्षा इंतजाम भी नहीं किए हैं। लगातार हो रही वर्षा के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:00 बजे अचानक सड़क बेसमेंट की तरफ धंस गई। इससे यहां खड़ी कार और स्कूटी अंदर ही समा गई। इसकी शिकायत बिल्डर से की तो उसने क्रेन भेजकर दोनों वाहनों को निकलवाया।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में आफत की बारिश, जलभराव से सड़कें बनीं तालाब; लग रहा ट्रैफिक जाम
बताया गया कि कार में काफी नुकसान हुआ है। शीशे भी टूट गए हैं। उनका कहना है कि गाड़ी को सही कराने के बाद ही पता चल सकेगा। बिल्डर के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है, जिससे वह सुरक्षा के इंतजाम कर सके। साथ ही गाड़ी में जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करे। इस दौरान बिजली का पोल भी अंदर ही धंस गया।
खबरें और भी

घटना को देखकर हर कोई हैरान रह गया। जागरण
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के जिला MMG अस्पताल की एक्स-रे गैलरी में छत से गिरा प्लास्टर, मरीजों में दहशत
वहीं, सड़क धंसने और उसमें कार व स्कूटी समाने की घटना लोगों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अगर यहां गाड़ी नहीं होती और लोगों का आना-जाना होता तो किसी की जान भी जा सकती थी।