पहले पानी के बहाने लिया जायजा, फिर सब्जियों के दाम पूछा और ले उड़ा 90 हजार; CCTV खंगाल रही सोनीपत पुलिस
गन्नौर की नई सब्जी मंडी में एक व्यापारी से करीब 90 हजार रुपये और जरूरी कागजात छीनकर दो युवक फरार हो गए। ...और पढ़ें

90 हजार लेकर फरार हुआ आरोपी। तस्वीर- एआई जनरेटेड
HighLights
गन्नौर सब्जी मंडी में व्यापारी से झपटमारी हुई।
दो युवक 90 हजार रुपये व कागजात लेकर फरार।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, गन्नौर। नई सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान पर बैठे व्यापारी से दो युवक करीब 90 हजार रुपये व जरूरी कागजात छीन कर फरार हो गए। घटना के समय व्यापारी अपनी दुकान पर हिसाब-किताब कर रहा था।
व्यापारी अशोक नगर निवासी हरीश मल्होत्रा ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी। पुलिस को दी शिकायत में हरीश मल्होत्रा ने बताया कि उसकी दुकान नंबर 23 पर शाम करीब 7:45 पर एक युवक पानी पीने के बहाने आया और आसपास का जायजा लेकर चला गया।
सब्जियों का भाव पूछने के बहाने पैसों का थैला लेकर भागा
कुछ देर बाद दूसरा युवक आया, जिसने पहले आलू और प्याज के भाव पूछे और अचानक मेज पर रखी पन्नी में रखे रुपये व कागजात उठाकर भागने लगा।
व्यापारी ने पीछा किया, लेकिन आरोपित अपने साथी के साथ दीवार कूदकर एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपितों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- जिंदगी बचाने के लिए लड़ता रहा युधवीर, फेफड़े में घोंपा सूए का आखिरी वार; मां के सामने तोड़ा दम