Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिंदगी बचाने के लिए लड़ता रहा युधवीर, फेफड़े में घोंपा सूए का आखिरी वार; मां के सामने तोड़ा दम

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 12:06 PM (IST)

    सोनीपत के दोदवा गांव में युधवीर की हत्या में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने उस पर सूए से 28-30 वार किए, जि ...और पढ़ें

    दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। जागरण

    दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। जागरण

    HighLights

    1. युधवीर पर सूए से 28-30 वार किए गए।

    2. फेफड़े में लगा वार मौत का मुख्य कारण।

    3. दो आरोपी अंकित और निकित को गिरफ्तार किया गया।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत के गांव दोदवा में युवक युधवीर की हत्या के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि हमलावरों ने उस पर सूए से 28 से 30 वार किए थे।

    जान बचाने के लिए उसने काफी संघर्ष किया लेकिन हमलावरों ने उसे घेरकर वार किए। इसी संघर्ष के चलते उसके हाथों पर भी कई गहरे जख्म पाए गए हैं।

    शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर किए गए वार में सुआ उसके फेफड़े में जा घुसा, जो उसकी मौत का मुख्य कारण बना। दूसरी तरफ सदर थाना पुलिस ने हत्यारोपित गांव दोदवा के अंकित और निकित उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया।

    पहले से घात लगाए थे आरोपी

    बुधवार देर शाम युधवीर जब पिनाना गांव से अपने गांव लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए युवकों ने उसे निशाना बनाया था। गांव में तालाब के निकट मां कैलाशो देवी के सामने ही उसे दौड़ाकर पकड़ा गया और सूए से ताबड़तोड़ हमले किए गए।

    हमले में गंभीर रूप से घायल युधवीर को स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां की शिकायत पर सदर थाना में छह युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि 11-12 अप्रैल की रात को गांव में शादी समारोह में युधवीर और आरोपितों में झगड़ा हुआ। आरोपित युद्धवीर से रंजिश रखे हुए थे। इसी के चलते सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया।

    खबरें और भी

    युधवीर करता था बैंक की फाइनेंस शाखा में जॉब

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अंकित और निकित उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया। आरोपितों को सोमवार को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

    आरोपितों से घटना में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने वाला सुआ व बाइक बरामद की जाएगी। इसके साथ में अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। युधवीर एक प्राइवेट बैंक की फाइनेंस शाखा में नौकरी करता था। वह रिकवरी का काम करता था।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में मां के सामने बेटे को घेरकर सूए से गोदकर हत्या, डांस करने को लेकर हुआ था झगड़ा

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में महिला की हत्या कर फेंकी लाश, इलाके में फैली दहशत; जांच में जुटी पुलिस

    दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनको न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

    -

    -रविंद सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत