Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत के घसौली में ₹4.5 करोड़ से बना 33 KV बिजली घर शुरू, 11 गांवों में मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    गन्नौर के गांव घसौली में 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी बिजली घर का विधायक देवेंद्र कादियान ने उद्घाटन किया। इससे घसौली समेत 11 गांवों के हजार ...और पढ़ें

    33 केवी बिजली घर का शुभारंभ करते विधायक देवेंद्र कादियान। जागरण

    33 केवी बिजली घर का शुभारंभ करते विधायक देवेंद्र कादियान। जागरण

    HighLights

    1. घसौली में 4.5 करोड़ रुपये का 33 केवी बिजली घर शुरू।

    2. विधायक देवेंद्र कादियान ने किया उद्घाटन, 11 गांवों को लाभ।

    3. हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति।

    संवाद सहयोगी, गन्नौर (सोनीपत)। गांव घसौली में करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी बिजली घर का विधायक देवेंद्र कादियान ने बटन दबाकर शुभारंभ किया।

    एक एकड़ पंचायती जमीन पर बने इस बिजली घर से घसौली सहित आसपास के 11 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।

    कार्यक्रम में सरपंच महेश त्यागी व ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि सरकार बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

    उन्होंने बताया कि गन्नौर पावर हाउस में ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई गई है। नए बिजली घर से घसौली, रामनगर, चंदौली, उमेदगढ़, पबनेरा, धतूरी, बड़ी, सनपेड़ा, पिपली खेड़ा, खेड़ी तगा और शाहपुर तगा गांव को राहत मिलेगी।

    अधिक लोग लगने पर लगते थे कट

    बिजली घर में 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उद्देशीपुर, बजाना कलां और आहुलाना के बिजली घर भी बनकर तैयार हैं और जल्द शुरू किए जाएंगे।

    सिटी सब डिविजन गन्नौर के एसडीओ सतीश गोयत ने बताया कि पहले इन गांवों पर अधिक लोड होने से कट लगते थे, लेकिन अब नए बिजली घर से फीडरों का लोड कम होगा और बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू रहेगी।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सीमा पर ₹6.5 करोड़ से बनेगा 33 KV का नया बिजली घर, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में बिजली संकट से हाहाकार, महिलाओं ने बिजली घर घेरा; कर्मचारियों को बंधक बनाया