Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रॉपर्टी टैक्स छूट बनी सिरदर्द! ID सर्टिफिकेशन के फेर में उलझे गोहाना के लोग, लग रही लंबी कतारें

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:25 PM (GMT+05:30)

    गोहाना में प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रॉपर्टी आईडी सर्टिफिकेशन में परेशानी हो रही है, जिससे नगर परिषद कार्यालय ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. प्रॉपर्टी टैक्स पर 75% ब्याज माफी योजना।

    2. आईडी सर्टिफिकेशन के कारण लंबी कतारें।

    3. नगर परिषद ने बढ़ाए सहायता काउंटर।

    जागरण संवाददाता, गोहाना। प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज माफी योजना का लाभ लेने के लिए इन दिनों नगर परिषद कार्यालय में लोगों की भीड़ लग रही है। टैक्स जमा कराने से पहले प्रॉपर्टी आइडी को सर्टिफाइड कराने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    अधिकांश लोगों को इस प्रक्रिया की पहले से जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें बार-बार काउंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे कार्यालय में लंबी कतारें लग रही हैं और कई लोगों का काम समय पर नहीं हो पा रहा।

    नगर परिषद द्वारा हाल ही में प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों का वितरण कराया है। इसके साथ में सरकार द्वारा एकमुश्त बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर ब्याज में 75 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

    कब मिलेगा छूट का लाभ?

    छूट का लाभ तब मिल पाता है जब मालिक प्रॉपर्टी आइडी को सर्टिफाइड करवा लेते हैं। अधिकतर लोगों को इसकी पूरी जानकारी नहीं है। जब लोग कार्यालय टैक्स जमा कराने पहुंचते हैं तो उनको इधर-उधर काउंटरों पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

    इसके बाद कुछ जरूरी दस्तावेजों की मांग की जाती है, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर भी लगाने पड़ रहे हैं। देवी नगर में रहने वाले अशोक खोखर ने बताया कि वह दो दिन से टैक्स जमा कराने के लिए चक्कर लगा रहा था।

    खबरें और भी

    जो जरूरी दस्तावेज मांगे वह भी लेकर आया, जिसके बाद चार चक्कर लगाने के बाद काम हो पाया। कई लोग सुबह से लाइन में लगने के बावजूद शाम तक अपना नंबर आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। खासकर बुजुर्गों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    भीड़ कम करने को बढ़ेंगे सहायता काउंटर

    बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर परिषद ने व्यवस्था में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। अब एक की बजाय दो सहायता काउंटर लगाए जाएंगे ताकि लोगों की लंबी कतारें कम हों और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया तेज हो सके।

    34 हजार से अधिक बनी हैं प्रॉपर्टी आइडी

    • 75 प्रतिशत ब्याज की दी जा रही है छूट, बकाया टैक्स एकमुश्त चुकाने पर
    • 2.5 करोड़ रुपये आ चुके हैं चालू वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स से
    • रिकार्ड में नाम, पता या संपत्ति विवरण की त्रुटियां भी सर्टिफिकेशन के दौरान आ रही हैं सामने


    ब्याज माफी योजना का लाभ उन्हीं संपत्ति मालिकों को मिलेगा जिनकी प्रॉपर्टी आइडी पहले सर्टिफाइड होगी। सर्टिफिकेशन के दौरान रिकार्ड का मिलान किया जाता है ताकि टैक्स सही भू-संपत्ति पर जमा हो सके। अब लोगों की सहायता के लिए दो काउंटर शुरू कर दिए हैं।
    -दीपक गोयल, ईओ, नगर परिषद गोहाना

     

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज नगर निगम की लापरवाही, एक ही मकान का नंबर दो लोगों के नाम जारी किया, हजारों गृहस्वामी परेशान

    यह भी पढ़ें- यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, ओटीएस से ब्याज-सरचार्ज माफ, तीन किस्तों में भुगतान की