Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत के गोहाना में भूमिगत केबल से जुड़ेगा 132 केवी बिजलीघर, भंडेरी से मिलेगी वैकल्पिक सप्लाई

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 05:25 AM (IST)

    गोहाना शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 132 केवी बिजलीघर को अब भूमिगत केबल से वैकल्पिक सप्लाई मिलेगी। यह नई व्यवस्था भंडेरी बिजलीघर से जुड़ेगी, जि ...और पढ़ें

    महम रोड के साथ भूमिगत लाइन बिछाने के लिए खोदाई करते हुए मशीन। जागरण

    महम रोड के साथ भूमिगत लाइन बिछाने के लिए खोदाई करते हुए मशीन। जागरण

    HighLights

    1. गोहाना में 132 केवी बिजलीघर को वैकल्पिक सप्लाई मिलेगी।

    2. महम रोड से गुढ़ा चुंगी तक भूमिगत केबल बिछाई जा रही है।

    3. भंडेरी बिजलीघर से जुड़ने पर 40 हजार उपभोक्ताओं को लाभ।

    जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 132 केवी बिजलीघर में वैकल्पिक सप्लाई की व्यवस्था होगी। महम रोड स्थित पेट्रोल पंप से गुढ़ा चुंगी के पास बने बिजलीघर तक अब भूमिगत केबल बिछाई जाएगी, जिसका काम शुरू कर दिया गया है।

    इससे शहर में अतिरिक्त बिजली पोल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परियोजना पूरी होने के बाद मुख्य लाइन में फाल्ट आने पर भी शहर को वैकल्पिक स्रोत से बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

    शहर में गुढ़ा चुंगी स्थित 132 केवी बिजलीघर को रोहतक जिले के जसिया स्थित 132 केवी बिजलीघर से बिजली आपूर्ति मिलती है। यह लाइन काफी पुरानी होने के साथ लंबी भी है। आंधी, वर्षा या तकनीकी खराबी आने पर लाइन में फाल्ट हो जाता है और इसका सीधा असर गोहाना शहर व आसपास के गांवों की बिजली व्यवस्था पर पड़ता है। कई बार पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप होने की नौबत आ जाती है।

    ग्रामीण क्षेत्र में काम लगभग पूरा

    इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए बिजली निगम गांव भंडेरी स्थित 132 केवी बिजलीघर से गोहाना बिजलीघर तक वैकल्पिक सप्लाई लाइन तैयार कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के खंभे लगाकर लाइन का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है।

    अब शहर की सीमा में भूमिगत पाइप बिछाकर हाई वोल्टेज केबल बिछाई जाएगी। इससे आबादी वाले क्षेत्र में नए पोल लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

    यह परियोजना पूरी होने के बाद यदि जसिया से आने वाली मुख्य लाइन में किसी भी कारण से फाल्ट आता है तो भंडेरी बिजलीघर से तुरंत सप्लाई देकर शहर की बिजली व्यवस्था सामान्य रखी जा सकेगी। इससे फाल्ट के दौरान बिजली बहाल करने में लगने वाला समय भी काफी कम होगा।

    खबरें और भी

    लगभग 40 हजार उपभोक्ताओं को होती है इस बिजलीघर से सप्लाई

    एक फाल्ट से नहीं डूबेगा पूरा शहर अंधेरे में अभी शहर मुख्य रूप से जसिसया से आने वाली एक ही 132 केवी की लाइन पर निर्भर है। दूसरा स्रोत तैयार होने से वहां से बिजली सप्लाई दी जा सकेगी, जिससे शहर अंधेरे में नहीं डूबेगा।

    हजारों उपभोक्ताओं को लाभ

    वैकल्पिक सप्लाई शुरू होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों, अस्पतालों, पेयजल परियोजनाओं और उद्योगों को निर्बाध बिजली मिलेगी। हजारों उपभोक्ताओं को फायदा होगा। भूमिगत लाइन होने पर भविष्य में सड़कों का विस्तार भी प्रभावित नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- अघोषित कटों से आक्रोशित ग्रामीणों ने कथूरा बिजलीघर पर जड़ा ताला, पांच घंटे ठप रही सप्लाई

    यह भी पढ़ें- लोनी बिजलीघर पर प्रदर्शन करने वाले 158 लोगों पर मुकदमा दर्ज, कटौती के विरोध में हुआ था हंगामा





    शहर और पास के क्षेत्र में भूमिगत लाइन बिछाई जाएगी। यह महम रोड स्थित पेट्रोल पंप से बिजलीघर तक बिछेगी। इससे आबादी क्षेत्र में किसी को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

    -

    पवन कुमार, कनिष्ठ अभियंता, एचवीपीएन