Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति के साथ 'शाही भोज' करेगी हरियाणा की बेटी; अपूर्वा शर्मा को मिला स्वतंत्रता दिवस पर खास आमंत्रण

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:35 PM (IST)

    जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की पूर्व एनसीसी छात्रा अपूर्वा शर्मा को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति के साथ शाही भोज का अवसर मिला है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अपूर्वा शर्मा राष्ट्रपति के साथ करेंगी शाही भोज।

    2. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मिलेगा सम्मान।

    3. यूथ पार्लियामेंट में अव्वल रहने पर मिला अवसर।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी की छात्रा रही अपूर्वा शर्मा को राष्ट्रपति के साथ शाही भोज करने का अवसर मिला। उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह की संध्या के मौके पर 15 अगस्त की रात्रि को राष्ट्रपति के साथ रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया है।

    जीवीएम संस्थाओं के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने अपूर्वा को बधाई देते हुए कहा कि यह अविस्मरणीय उपलब्धि है। अपूर्वा को यह अवसर उनके एक्सट्रा करिकूलर गतिविधियों में प्रतिभागिता से मिला है, जिसे वे एक अवसर के तौर पर लेती रही हैं।

    माई भारत के तत्वावधान में आयोजित किए गए यूथ पार्लियामेंट में अव्वल रही अपूर्वा सहित इस प्रतियोगिता के दो अन्य प्रतिभागियों को भी यह अवसर मिल रहा है।

    इन लोगों को भी किया गया आमंत्रित

    साथ में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग्स के भी प्रथम तीन विजेताओं को आमंत्रित किया गया है। कुल मिलाकर छह विद्यार्थियों को रात्रि भोज का निमंत्रण मिला है, जिनमें हरियाणा से एकमात्र छात्रा अपूर्वा है।

    इन दिनों अपूर्वा गुजरात के गांधी नगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय से मास्टर्स आफ साइंस इन डिफेंस स्टे्रटिजिक एंड स्टडीज की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।

    मूल रूप से शहजादपुर गांव की अपूर्वा के पिता प्रवीण कुमार व माता पूनम ने भी अपनी लाडली की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

    यह भी पढ़ें- 15 अगस्त पर दिल्ली में हाई-टेक सुरक्षा, 35 सेकंड में अपराधियों को पहचान लेगा 'अभिज्ञान'; 20000 जवान होंगे तैनात

    खबरें और भी