Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हुड्डा, सैलजा और सुरजेवाला एक साथ, सोनीपत में कांग्रेस की महाकार्यशाला; SIR को लेकर बनाया 'खास' प्लान!

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:38 PM (IST)

    हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोनीपत में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर मंथन किया। ...और पढ़ें

    प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंथन

    प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंथन

    HighLights

    1. सोनीपत में हरियाणा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

    2. मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर गहन चर्चा की गई।

    3. 8 अगस्त को बड़ी कार्यशाला का आयोजन होगा।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को आयोजित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंथन किया गया।

    इस मौके पर प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

    दिल्ली रोड स्थित दिवान फार्म पर शुक्रवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता सोनीपत के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने संयुक्त रूप से की। बैठक की शुरूआत में पार्टी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त का जन्मदिवस भी मनाया गया।

    बैठक के दौरान एसआईआर को लेकर पदाधिकारियों के लिए गाइडलाइन जारी की। प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष तथा सहप्रभारी ने एसआईआर पर विचार रखते हुए पदाधिकारियों को इस पर गंभीरता से काम करने का आह्वान किया।

    haryana congress

    एक दिवसीय कार्यशाल की पूरी डिटेल

    जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के हवाले से बताया कि आठ अगस्त को दिवान फार्म में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी।

    कार्यशाला का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करेंगे। हरियाणा मामलों के प्रभारी संजय दत्त भी कार्यशाला में मौजूद रहेंगे।

    सांसद कुमारी सैलजा, सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी विचार रखेंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को बारीकी से समझना और इसे संगठन के निचले स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

    कार्यशाला के लिए पार्टी के सभी पूर्व अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशियों, एसआईआर समिति सदस्यों, जिलाध्यक्षों, बीएलए-1 तथा अग्रणी संगठनों के प्रमुखों से इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का संदेश भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा कांग्रेस की नई रणनीति: अभियानों से आगे बढ़कर जवाबदेही और रिव्यू पर जोर; सोनीपत से शुरू होगा संजय दत्त का दौरा