Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में एनएच-44 के 'ब्लैक स्पॉट' पर फिर हादसा, कार की टक्कर से हवलदार 20 फीट दूर गिरा; मौके पर ही मौत

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:11 PM (IST)

    एनएच-44 पर नाथूपुर फ्लाईओवर के पास एक ब्लैकस्पॉट पर डायल 112 के हवलदार देवीदयाल को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ...और पढ़ें

    कुंडली थाने में तैनात हवलदार की सड़क हादसे में मौत। फोटो: फाइल

    कुंडली थाने में तैनात हवलदार की सड़क हादसे में मौत। फोटो: फाइल

    HighLights

    1. हवलदार देवीदयाल को तेज रफ्तार कार ने कुचला

    2. नाथूपुर फ्लाईओवर के पास ब्लैकस्पॉट पर हादसा हुआ

    3. अज्ञात चालक फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया

    जागरण संवाददाता, राई। एनएच-44 पर बने ब्लैकस्पाट पर कुंडली थाने के एक हवलदार को तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया। हादसा पानीपत से दिल्ली लेन में नाथूपुर फ्लाईओवर उतरने के बाद एंट्री-एग्जिट के पास हुआ।

    कार की टक्कर से हवलदार 20 फुट दूर जाकर गिरे। सिर, जांघें व निजी अंग के पास के हिस्से फटने से हवलदार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

    कुंडली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजन को सौंप दिया। स्वजन शव को लेकर पानीपत के समालखा के पैतृक गांव नामुंडा ले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया।

    पिछले दिनों इसी एंट्री-एग्जिट के ब्लैकस्पाट पर बहालगढ़ व बढ़खालसा के स्कूटी सवार दोस्तों को वाहन ने कुचल दिया था। दोनों सुबह जिम जा रहे थे। तभी से यहां पर ब्लैक स्पाट बना हुआ है, लेकिन अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है।

    सूचना पर पहुंचे थे, तभी कार ने मारी टक्कर

    जानकारी के अनुसार पानीपत के समालखा के गांव नामुंडा के रहने वाले हवलदार देवीदयाल डायल 112 की गाड़ी पर बतौर इंचार्ज तैनात थे। उन्हें सोमवार रात को साढ़े 12 बजे एक महिला व पुरुष की ओर से मारपीट की सूचना मिली।

    खबरें और भी

    ह स्टाफ के साथ बताई गई लोकेशन पर जा रहे थे। पानीपत से दिल्ली लेन में नाथूपुर फ्लाईओवर उतरते ही एप ने लोकेशन समाप्त होने का संकेत दिया, लेकिन वहां पर कोई नहीं था।

    हाईवे के मेनकैरिजवे पर एक गाड़ी खड़ी थी। हवलदार देवीदयाल अपनी गाड़ी से उतरकर खड़ी हुई कार के चालक से बात करने के लिए जा पहुंचे, लेकिन तभी पानीपत की ओर से आई एक कार ने उन्हें उड़ा दिया।

    कार की टक्कर से वह करीब 20 फुट जाकर गिर। कार की टक्कर से खड़ी हुई कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सिर, जांघों व निजी अंग फटने से हवलदार देवीदयाल की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल भी पहुंचाया लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी।

    दुर्घटना की सूचना मिलने पर नागरिक अस्पताल में पहुंचे देवीदयाल के भाई अर्जुन ने बताया कि उनके भाई 20 साल से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियां और पत्नी छोड़ गए हैं।

    परिवार में वे ही अकेले कमाने वाले थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हवलदार देवीदयाल का उनके पैतृक गांव समालखा के नामुंडा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने ईआरवी में उनके साथ तैनात एसपीओ मुकेश की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

    दिल्ली पुलिस के हवलदार की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    पिछले दिनों दिल्ली के अलीपुर थाने के हवलदार अमित की जान भी ऐसे ही हादसे में चली गई थी। सोनीपत के विकास नगर के अमित सिंघू बार्डर के पास वाहनों की जांच के लिए स्पीड गन लगा रहे थे।

    तभी नरेला की ओर से आई तेज रफ्तार बलेनो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया था।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत वालों को बड़ी राहत, KMP एक्सप्रेसवे से IMT खरखौदा तक बन रही फोरलेन सड़क; दिल्ली मार्ग पर घटेगा जाम

    यह भी पढ़ें- सोनीपत के गन्नौर बस अड्डे का बदलेगा पूरा लुक, 14.33 करोड़ से AC वेटिंग हॉल समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं