Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नया पुल! ड्रेन नंबर-8 पर पौने चार करोड़ खर्च, फिर भी सड़क में हुए गड्ढे

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:43 PM (GMT+05:30)

    खरखौदा में ड्रेन नंबर-8 पर पौने चार करोड़ की लागत से बने नए पुल और संपर्क मार्ग पर हल्की बारिश के बाद ही गड्ढे पड़ गए, जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ ...और पढ़ें

    नवनिर्मित पुल का हाल बेहाल। जागरण

    नवनिर्मित पुल का हाल बेहाल। जागरण

    HighLights

    1. ड्रेन नंबर-8 पुल पर हल्की बारिश से सड़क उखड़ी।

    2. पौने चार करोड़ की लागत पर उठे गंभीर सवाल।

    3. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच की मांग की।

    संवाद सहयोगी, खरखौदा। करीब पौने चार करोड़ रुपये की लागत से हाल ही में तैयार किए गए थाना कलां और थाना खुर्द के बीच ड्रेन नंबर-8 पर बने पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

    पुल से जुड़ी सड़क पर हल्की वर्षा के बाद ही बिटुमिन की लेयर उखड़ गई और जगह-जगह गड्ढे बन गए। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि निर्माण कार्य पूरा हुए अभी अधिक समय भी नहीं बीता है।

    लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए पुल और संपर्क मार्ग की हालत पहली ही वर्षा में खराब हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सतबीर, कर्मजीत, सुनील, जोगिंद्र सिंह व धर्म का कहना है कि सड़क की ऊपरी परत से बजरी निकलने के कारण वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना हुआ है।

    दोपहिया वाहन चालकों को हो रही सबसे अधिक परेशानी

    दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हुआ होता तो हल्की वर्षा में ही सड़क की यह स्थिति नहीं होती।

    लोगों ने संबंधित विभाग से पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह मार्ग आसपास के कई गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं।

    खबरें और भी

    ऐसे में सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने, निर्माण गुणवत्ता की जांच कराने तथा भविष्य में इस तरह की लापरवाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

    हाल ही में पुल का निर्माण कार्य हुआ है, ताजा बनाई गई सड़क के दौरान ही वर्षा हो जाने से तारकोल पकड़ नहीं बना पाया। जिससे बजरी निकल गई, पुख्ता किया जाएगा कि सड़क की मरम्मत का काम बेहतर तरीके से किया जाए।
    -जगदीप दलाल, एसडीओ, सिंचाई विभाग

    यह भी पढ़ें- NH-44 पर बड़ा हादसा: दूसरों की मदद करने उतरे Dial 112 के हवलदार को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया, परिवार में मचा कोहराम