विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजली गुल हुई तो सूझा अनोखा 'जुगाड़', सोनीपत में युवक किराए पर लाया इन्वर्टर; तब हुई रजिस्ट्री

Published: Fri, 23 Oct 2026 02:04 PM (IST)

प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।

किराये पर इन्वर्टर और बैट्री का इंतजाम किया। जागरण

किराये पर इन्वर्टर और बैट्री का इंतजाम किया। जागरण

HighLights

  1. बिजली हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित।

  2. खरखौदा में युवक ने रजिस्ट्री के लिए इनवर्टर किराए पर लिया।

  3. लखनऊ जाने की जल्दी में युवक ने खुद की व्यवस्था की।

हरीश भौरिया, खरखौदा (सोनीपत)। प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।

वहीं, इसी बीच खरखौदा के लघु सचिवालय में रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक युवक का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने बिजली न होने के बावजूद अपना काम पूरा करने के लिए खुद ही व्यवस्था कर ली।

युवक को लखनऊ जाना था और उसकी रजिस्ट्री का समय निर्धारित था। ऐसे में उसने बिजली आने का इंतजार करने के बजाय किराये पर इन्वर्टर और बैट्री का इंतजाम किया और कंप्यूटर चालू करवाकर अपनी रजिस्ट्री कराई।

कामकाज प्रभावित हो रहा

युवक रजिस्ट्री कराने के लिए अंत्योदय केंद्र पहुंचा था। वहां बिजली नहीं होने के कारण कंप्यूटर बंद थे और कामकाज प्रभावित हो रहा था। युवक के लिए समय पर रजिस्ट्री कराना जरूरी था, क्योंकि इसके बाद उसे लखनऊ के लिए रवाना होना था। बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करने पर उसका काम अटक सकता था।

इन्वर्टर और बैट्री मंगवाई

ऐसे में युवक ने किराये पर इन्वर्टर और बैट्री मंगवाई। इसके बाद कंप्यूटर चालू करवाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई। युवक के इस कदम से बिजली संकट के बीच अपना जरूरी काम पूरा करने का एक अलग ही मामला सामने आया है।

प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल के चलते बिजली आपूर्ति और इससे जुड़े कामकाज पर असर पड़ रहा है।

बिजली पर निर्भर कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में रजिस्ट्री कराने पहुंचे युवक का खुद इन्वर्टर-बैटरी का इंतजाम करना बिजली संकट के बीच लोगों की मजबूरी को भी दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- अंधेरे में डूबे घर और फैक्ट्रियां, पानी के लिए तरसे लोग... हड़ताल के बीच गुरुग्राम में 40 घंटे से गुल बत्ती

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कब आएगी बिजली? गुरुग्राम समेत कई जिलों में 50 घंटे से बत्ती गुल, पानी की किल्लत और स्कूल-दफ्तर पर भी असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।