Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत: अब सड़क किनारे नहीं खड़ी होंगी गाड़ियां, खरखौदा सब्जी मंडी में बनेगी पार्किंग

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 11:36 PM (IST)

    खरखौदा नगरपालिका ने शहर की बढ़ती यातायात समस्या के समाधान हेतु सब्जी मंडी क्षेत्र में पार्किंग विकसित करने का निर्णय लिया है। दिल्ली मार्ग पर बेतरतीब ...और पढ़ें

    खरखौदा नगरपालिका ने शहर की बढ़ती यातायात समस्या के समाधान हेतु सब्जी मंडी क्षेत्र में पार्किंग विकसित करने का निर्णय लिया है। इमेज एआई

    खरखौदा नगरपालिका ने शहर की बढ़ती यातायात समस्या के समाधान हेतु सब्जी मंडी क्षेत्र में पार्किंग विकसित करने का निर्णय लिया है। इमेज एआई

    HighLights

    1. खरखौदा में सब्जी मंडी में नई पार्किंग बनेगी।

    2. दिल्ली मार्ग पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत।

    3. नगरपालिका ने यातायात समस्या के समाधान का निर्णय लिया।

    जागरण संवाददाता, खरखौदा। शहर में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या को देखते हुए नगरपालिका ने अब सब्जी मंडी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था विकसित करने का फैसला लिया है। दिल्ली मार्ग पर सड़कों के किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

    ऐसे में अब नगरपालिका ने शहर को जाम मुक्त बनाने व सड़कों को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सब्जी मंडी में पार्किंग तैयार करने का निर्णय लिया है।

    अभी तक वाहन चालकों के पास पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने से वे मजबूरी में सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। खासकर दिल्ली चौक क्षेत्र के आसपास काफी भीड़ बनी रहती है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होती है। कई बार एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।

    इसी समस्या के समाधान के लिए नगरपालिका ने सब्जी मंडी परिसर को पार्किंग के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। जबकि इससे पहले अपने कार्यालय प्रांगण को भी वाहन खड़े करने के लिए एक विकल्प के रूप में नगरपालिका पहले ही उपलब्ध करा चुकी है।

    इस कदम से दिल्ली मार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहनों की संख्या कम होगी और यातायात सुचारू रूप से चल सकेगा। यदि यह योजना सही तरीके से लागू होती है तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। जिसके लिए मार्किट कमेटी से भी चर्चा की जा चुकी है और अब दिल्ली मार्ग पर लगती सब्जी मंडी की दिवार को तोड़कर वहां से वाहनों की आवाजाही का रास्ता बनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    पार्किंग व्यवस्था को जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके। दिल्ली चौक के पास नपा कार्यालय प्रांगण के साथ ही सब्जी मंडी में भी पार्किंग सुविधा दी जा सकेगी।

    -मनीष रेढू, सचिव, नपा खरखौदा

    यह भी पढ़ें: गाजियाबाद शादी में बवाल: प्लेट तोड़ने से रोका तो दुल्हन के भाई को पीटा, केस दर्ज