Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी के हरी झंडी दिखाते ही दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सोनीपत में स्वागत की तैयारियां तेज

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:55 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसका सोनीपत रेलवे स्टेशन पर जिला स्तरीय स्वागत कार्यक ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. पीएम मोदी जींद से पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

    2. सोनीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का जिला स्तरीय स्वागत कार्यक्रम होगा।

    3. कार्यक्रम की तैयारियों का अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन के सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला स्तरीय स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    कार्यक्रम की तैयारियों का मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, उपायुक्त नेहा सिंह, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा और मेयर राजीव जैन ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, रूपरेखा और विभिन्न तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रधानमंत्री के जींद स्थित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा।

    सोनीपत रेलवे स्टेशन पर भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नागरिक प्रधानमंत्री का संबोधन देख सकेंगे।

    C-127-1-NOI1773-467298

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    साथ ही रेलवे अधिकारियों और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे।

    निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश सिमरन, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष गोहाना बिजेंद्र मलिक, राजकुमार कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    रेलवे की तैयारियों पर प्रशासन की नजर

    प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीसी के माध्यम से समीक्षा की। इसके उपरांत सोनीपत की उपायुक्त नेहा सिंह ने जिला प्रशासन के साथ बैठक कर गोहाना, लाठ, मोहाना और सोनीपत रेलवे स्टेशनों पर होने वाले आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया।

    उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और बेहतर समन्वय के साथ पूरी की जाएं। बैठक में एडीसी अजय चोपड़ा, एसडीएम सुभाष चंद्र व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    जींद रैली के लिए जन-संपर्क व स्वच्छता अभियान

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा के लिए सघन जन-संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने गोहाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को निमंत्रण दिया और इसे हरियाणा के विकास का नया अध्याय बताया।

    बड़ोली ने स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत गांव हुल्लाहेड़ी में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली आधुनिक तकनीक और स्वच्छ भारत के संकल्प का उत्सव होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, बिजेंद्र मलिक, राजकुमार कटारिया सहित अनेक पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- 12 साल में 18वीं बार हरियाणा आ रहे PM मोदी, दुल्हन की तरह सजा जींद; देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

    यह भी पढ़ें- देश को 17 जुलाई को मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, 50 छात्रों को मिलेगा सवारी का मौका; कैसे होगा चयन?