Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गन्नौर में 11.60 करोड़ से बना 33 केवी पावर हाउस शुरू, चार गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:54 PM (IST)

    गन्नौर के बजाना कलां-दुभेटा रोड पर 11.60 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का विधायक देवेंद्र कादियान ने लोकार्पण किया। ...और पढ़ें

    33 केवी पावर हाउस शुरू। जागरण

    33 केवी पावर हाउस शुरू। जागरण

    संवाद सहयोगी, गन्नौर। बजाना कलां-दुभेटा रोड पर 11.60 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन का वीरवार को विधायक देवेंद्र कादियान ने लोकार्पण किया।

    करीब ढाई एकड़ भूमि में स्थापित इस पावर हाउस के शुरू होने से बजाना कलां, बजाना खुर्द, तेवड़ी और पुगथला सहित आसपास के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।

    इसके साथ ही सरढाना और मोई 33 केवी सब स्टेशन पर वर्षों से बना अतिरिक्त बिजली लोड भी कम होगा, जिससे फॉल्ट और कटौती की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।

    लोकार्पण के दौरान विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और बिजली की मांग को देखते हुए सरकार बिजली ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है।

    जल्द शुरू होंगे दो अन्य पावर हाउस

    घसौली में नया पावर हाउस शुरू होने के बाद अब बजाना कलां में भी यह सुविधा जनता को समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में दो अन्य नए पावर हाउस भी जल्द शुरू किए जाएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

    कार्यक्रम के दौरान बिजली निगम ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर भी लगाया। शिविर में बिजली बिल, लो-वोल्टेज, लाइन फॉल्ट और ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतें सुनी गईं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष शिकायतों के जल्द निस्तारण का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में पहली बार: 10 महिलाओं का शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार, पावर हाउस से कर रही थीं लाखों की चोरी

    यह भी पढ़ें- रेवाड़ी: दिसंबर तक मिलेंगे छह नए 33केवी पावर हाउस, 100 से ज्यादा गांवों को अघोषित कटौती से मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- जौनपुर में बनेगा नया पावर हाउस, 5 लाख बिजली उपभोक्ताओं को ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात