Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 10:43 PM (IST)

    सोनीपत में राठधाना रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हरियाणा सड़क विकास निगम पर लाप ...और पढ़ें

    सोनीपत के राठधाना रेलवे स्टेशन के पास गड्ढ़े में बाइक गिरने से युवक की मौत हो गई।

    सोनीपत के राठधाना रेलवे स्टेशन के पास गड्ढ़े में बाइक गिरने से युवक की मौत हो गई।

    HighLights

    1. युवक मोहित की ओवरब्रिज के गड्ढे में गिरने से मौत।

    2. रात 3 बजे ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा।

    3. परिजनों ने हरियाणा सड़क विकास निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। राठधाना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज बनाने के लिए खोदे गए गड्ढ़े में बाइक गिरने से युवक की मौत हो गई। मंगलवार रात तीन बजे खेड़ी मनाजात के पास कंपनी से घर लौट रहे युवक की बाइक गड्ढे में बनाए जा रहे पिलर के सरियों पर गिरी। अस्पताल में युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। युवक के छोटे भाई की शिकायत पर बारोटा चौकी में लापरवाही की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

    पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं सात जुलाई को बहालगढ़ में एनएच-44 पर एफओबी बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। गड्ढे के चारों ओर सही तरीके से बैरिकेडिंग नहीं और न ही कोई संकेतक था। पुलिस ने एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के खिलाफ लापरवाही की धाराओं में केस दर्ज किया था।

    मोहित परिवार का इकलौता कमानेवाला था

    गांव खेड़ी मनाजात के आकाश ने बताया कि वे दो भाई थे। उसका बड़ा भाई 30 वर्षीय मोहित एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। मंगलवार रात को 3:00 बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। राठधाना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के पिलर बनाने के लिए सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा अंधेरा होने के कारण उसे दिखाई नहीं दिया।

    उसकी बाइक गड्ढे में निर्माणाधीन पिलर के सरियो पर जा गिरी। सरियों से लगी गंभीर चोट से मोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के ही व्यक्ति ने उसकी मां को फोन कर हादसे की सूचना दी, जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया।

    खबरें और भी

    शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया

    हादसे की सूचना मिलने पर बारोटा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों ने ओवरब्रिज बनाने वाले हरियाणा सडक विकास निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बारोटा चौकी पुलिस ने मोहित के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत शराब कारोबारी संजीत हत्याकांड: चार दोषियों को उम्रकैद की सजा