सोनीपत शराब कारोबारी संजीत हत्याकांड: चार दोषियों को उम्रकैद की सजा
सोनीपत की अदालत ने 2019 के शराब कारोबारी संजीत हत्याकांड में चार आरोपितों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हमलावरों ने रंजिश के चलते संजीत की गोली मारकर हत ...और पढ़ें

सोनीपत में शराब कारोबारी हत्याकांड मामले में चार दोषियों को उम्रकैद।
HighLights
शराब कारोबारी संजीत हत्याकांड में चार को उम्रकैद।
अदालत ने दोषियों पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया।
रंजिश के चलते 2019 में हुई थी संजीत की हत्या।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सिंह की अदालत ने वर्ष 2019 में चर्चित शराब कारोबारी संजीत हत्याकांड में बुधवार को चार आरोपितो को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने तीन दोषियों सुरेंद्र उर्फ काला, अमित उर्फ मोनू व अमित उर्फ मीता पर 13-13 हजार रुपये व चौथे दोषी सतीश उर्फ नेहरा पर 10 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।
गांव नैना ततारपुर के विनोद ने थाना शहर में 7 सितंबर, 2019 को शिकायत दी थी कि उनका चचेरा भाई संजीत (35) शराब का कारोबार करता था और पुरखास जोन के ठेके साझेदारी में ले रखे थे। 06 सितंबर, 2019 की रात करीब नौ बजे वह हांडा अस्पताल में आए थे। यहां से अपनी स्कार्पियो से गांव लौट रहे थे। वह जब गोहाना बाईपास पर पहुंचे तो संजीत गाड़ी रोक कर रेहड़ी पर फल लेने लगा। तभी हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।
हमलावरों ने आठ गोलियां मारकर संजीत की हत्या कर दी
हमलावरों ने आठ गोलियां मारकर संजीत की हत्या कर दी थी। गोली मारने वाले पुरखास के अमित उर्फ मोनू व डबरपुर के सुरेंद्र उर्फ काला को उन्होंने पहचान लिया था। पुलिस ने विनोद के बयान के आधार पर 10 आरोपितों के खिलाफ हत्या व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने अप्रैल, 2019 सुरेंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार कर पूछताछ की
पुलिस ने अप्रैल, 2019 सुरेंद्र उर्फ काला को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया था। जिसके बाद पुलिस ने गांव पुरखास के रहने वाले अमित उर्फ मोनू, गांव दोदवा के सतीश उर्फ नेहरा उर्फ विक्की, रोहतक के गांव घिलौड़ कलां के अमित उर्फ मीता को गिरफ्तार किया था।
खबरें और भी
आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि अप्रैल, 2019 में संजीत ने अपने साथियों के साथ अमित उर्फ मोनू व सुरेंद्र पर हमला किया था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए संजीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी।