Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में लगी थी सरिया, अंधेरे में गिरे बाइक सवार की मौत; FIR दर्ज

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 09:38 PM (IST)

    सोनीपत के राठधाना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक मोहित की मौत हो गई। अंधेरे में गड्ढा न दिखने और सरियों प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राठधाना में ओवरब्रिज गड्ढे में बाइक गिरने से मौत।

    2. अंधेरे में गड्ढा न दिखने से युवक सरियों पर गिरा।

    3. लापरवाही के आरोप में प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर एफआईआर।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। राठधाना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक गिरने से युवक की मौत हो गई। मंगलवार रात तीन बजे खेड़ी मनाजात के पास कंपनी से घर लौट रहे युवक की बाइक गड्ढे में बनाए जा रहे पिलर के सरियों पर गिरी। अस्पताल में युवक को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। युवक के छोटे भाई की शिकायत पर बारोटा चौकी में लापरवाही की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

    प्रोजेक्ट डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर

    पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं सात जुलाई को बहालगढ़ में एनएच-44 पर एफओबी बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। गड्ढे के चारों ओर सही तरीके से बैरिकेडिंग नहीं और न ही कोई संकेतक था। पुलिस ने एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के खिलाफ लापरवाही की धाराओं में केस दर्ज किया था।

    sonipat-biker-death1

    अंधेरे में नहीं दिखा गड्ढा

    गांव खेड़ी मनाजात के आकाश ने बताया कि वे दो भाई थे। उनका बड़ा भाई 30 वर्षीय मोहित एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। मंगलवार रात को 3 बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था।

    राठधाना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के पिलर बनाने के लिए सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा अंधेरा होने के कारण उसे दिखाई नहीं दिया। उसकी बाइक गड्ढे में निर्माणाधीन पिलर के सरियों पर जा गिरी।

    सरियों से लगी गंभीर चोट से मोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के ही व्यक्ति ने उसकी मां को फोन कर हादसे की सूचना दी, जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया।

    हरियाणा सड़क विकास निगम की भी लापरवाही

    हादसे की सूचना मिलने पर बारोटा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों ने ओवरब्रिज बनाने वाले हरियाणा सड़क विकास निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बारोटा चौकी पुलिस ने मोहित के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में जंतर-मंतर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष और संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में ट्रैक्टर पलटा और चालक की उसके नीचे दबने से मौत, चचेरा भाई घायल