Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में ट्रैक्टर पलटा और चालक की उसके नीचे दबने से मौत, चचेरा भाई घायल

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 02:20 PM (GMT+05:30)

    जींद-गोहाना हाइवे पर बुटाना गांव के पास तूड़े से भरी ट्राली का हुक टूटने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक सुहेल की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई द ...और पढ़ें

    मृतक के गमगीन परिजन। जागरण

    मृतक के गमगीन परिजन। जागरण

    HighLights

    1. जींद-गोहाना हाइवे पर बुटाना गांव के पास हादसा।

    2. तूड़े से भरी ट्राली का हुक टूटने से ट्रैक्टर पलटा।

    3. चालक सुहेल की मौत, चचेरा भाई दानिश घायल।

    जागरण संवाददाता, गोहाना। जींद-गोहाना हाइवे स्थित बुटाना गांव के निकट ट्रैक्टर पलट गया और उसके नीचे दबने से चालक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।

    ट्रैक्टर के पीछे तूड़े से भरी ट्राली जोड़ी गई थी, जिसका हूक टूटने से हादसा हुआ। चालक व उसके साथी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से चिकित्सकों ने घायल को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

    उत्तर प्रदेश में बागपत के तलपनी गांव के तोशीम ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बेटा 22 वर्ष का सुहेल लगभग एक वर्ष से तूड़े का काम करता था। सुहेत 17 जुलाई को ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चचेरे भाई दानिश के साथ हरियाणा आया था।

    सोमवार को हुआ था हादसा

    वे दोनों सोमवार को फतेहाबाद के रतिया से ट्राली में तूड़ा भरकर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। मंगलवार सुबह जब वे जींद-गोहाना ग्रीन फील्ड हाइवे पर बुटाना गांव के नजदीक पहुंचे तो अचानक ट्राली का हुक टूट गया। इससे संतुलन बिगड़ा और ट्रैक्टर पलट गया। सुहेल व दानिश ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

    दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां सुहेल को मृत घोषित कर दिया। दानिश को रेफर किया गया, जिसका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने सुहेल के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।

    यह भी पढ़ें- किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर हलदाना बॉर्डर पर 10 लेयर सुरक्षा, भिगान टोल पर 100 पुलिसकर्मी तैनात

    यह भी पढ़ें- ट्रक में लिफ्ट मांगी, फिर 12 लाख लेकर फरार; यूपी पुलिस के निलंबित सिपाही ने ही की थी ड्राइवर से लूटपाट

    खबरें और भी