Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर हलदाना बॉर्डर पर 10 लेयर सुरक्षा, भिगान टोल पर 100 पुलिसकर्मी तैनात

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 12:17 PM (IST)

    गन्नौर में किसानों के प्रस्तावित दिल्ली कूच के मद्देनजर हलदाना बॉर्डर और भिगान टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ...और पढ़ें

    हलदाना बॉर्डर पर 10 लेयर सुरक्षा। जागरण

    हलदाना बॉर्डर पर 10 लेयर सुरक्षा। जागरण

    HighLights

    1. हलदाना बॉर्डर पर 10 लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया।

    2. भिगान टोल प्लाजा पर 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

    3. सोनीपत पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

    संवाद सहयोगी, गन्नौर। पंजाब के किसानों के प्रस्तावित दिल्ली कूच को देखते हुए प्रशासन ने गन्नौर के हलदाना बार्डर और भिगान टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

    किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हलदाना बार्डर पर 10 लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जबकि भिगान टोल प्लाजा पर तीन लेयर में बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। दोनों स्थानों पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

    हलदाना बार्डर पर पुलिस की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। सीमा पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर और बैरिकेडिंग कर रास्तों को नियंत्रित किया गया है। प्रत्येक वाहन की गहन जांच के बाद ही उसे आगे बढ़ने दिया जा रहा है।

    पुलिसकर्मियों के साथ ही कमांडो दस्ता भी अलर्ट

    आने-जाने वाले लोगों और गतिविधियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, भिगान टोल प्लाजा पर करीब 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 50 जवान रिजर्व में रखे गए हैं, जबकि कमांडो दस्ता भी अलर्ट मोड पर है।

    तीन लेयर की बैरिकेडिंग के बीच प्रत्येक वाहन की सघन जांच की जा रही है। सोनीपत पुलिस कमिश्नर ममता सिंह स्वयं हलदाना बार्डर और भिगान टोल प्लाजा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं।

    उनके साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मोर्चा संभाले हुए हैं और सुरक्षा इंतजामों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

    मुरथल एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, खनौरी और शंभू बॉर्डर सील; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

    यह भी पढ़ें- किसानों के दिल्ली कूच को लेकर हाई अलर्ट, सिंघु बॉर्डर से औचंडी तक चौकसी बढ़ी; हर गाड़ी की हो रही तलाशी

    यह भी पढ़ें- भारत-US ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच, किसानों को रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त; हरियाणा पुलिस तैनात

    खबरें और भी