Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, गेट का मलबा गिरने से कक्षा-6 के छात्र की दर्दनाक मौत; जांच का आदेश

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:40 PM (IST)

    सोनीपत के गन्नौर स्थित एक प्राथमिक स्कूल में गेट का मलबा गिरने से छठी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। स्वजनों ने स्कूल प्रबंधन और चौकीदार पर लापरवाही का ...और पढ़ें

    सोनीपत के सरकारी स्कूल में गिरा मलबा, इसी की चपेट में आया छात्र। फोटो: जागरण

    सोनीपत के सरकारी स्कूल में गिरा मलबा, इसी की चपेट में आया छात्र। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. गन्नौर के प्राथमिक स्कूल में हुआ हादसा

    2. गेट का मलबा गिरने से छात्र की मौत

    3. स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया

     

    जागरण संवाददाता, गन्नौर। गांव गढ़ी बिलंदा स्थित प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के मुख्य गेट पर चढ़ी बेल और पौधों को खींचने के दौरान गेट के ऊपर से ईंटें और मलबा नीचे गिर गया।

    हादसे में स्कूल का चौकीदार और गांव बेगा निवासी, गांव बेगा के स्कूल में पढ़ने वाला छठी कक्षा का एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को तुरंत बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    गेट से ईंटें और मलबा गिरने से हुआ हादसा

    प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार स्कूल के गेट पर उगी बेल और पौधों को हटाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान गेट के ऊपरी हिस्से से ईंटें और मलबा अचानक नीचे आ गिरा।

    इसकी चपेट में आकर चौकीदार और वहां खड़ा छात्र घायल हो गया। छात्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

    स्कूल प्रबंधन और चौकीदार पर लापरवाही के आरोप

    हादसे के बाद छात्र के स्वजन ने स्कूल प्रबंधन और चौकीदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर थाना गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    खंड शिक्षा अधिकारी ने शुरू कराई जांच

    घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग भी हादसे के कारणों की जांच कर रहा है।

    खबरें और भी

    स्कूल परिसर में पिछली ओर बना एक कमरा लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे भविष्य में भी हादसे की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा स्कूल की चारदीवारी भी काफी जर्जर है।

    ग्रामीणों का कहना है कि भवन और चारदीवारी की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में एनएच-44 के 'ब्लैक स्पॉट' पर फिर हादसा, कार की टक्कर से हवलदार 20 फीट दूर गिरा; मौके पर ही मौत