Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, एक सिपाही घायल; सरकारी वाहन का शीशा भी टूटा

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:18 PM (IST)

    सोनीपत के पटेल नगर में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर एक युवक ने पथराव कर दिया। इस हमले में एक सिपाही घायल हो गया और पुलिस वाहन का शीश ...और पढ़ें

    सोनीपत में पुलिस टीम पर हमला। एआई जनरेटेड

    सोनीपत में पुलिस टीम पर हमला। एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. सोनीपत में डायल-112 टीम पर हुआ पथराव।

    2. घरेलू विवाद में पहुंचा पुलिसकर्मी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त।

    3. आरोपी मोहित के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत के पटेल नगर में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर एक युवक ने पथराव कर दिया। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन का शीशा भी टूट गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बुधवार की रात को डायल-112 की इआरवी (इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल) टीम को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पटेल नगर की आशा ने शिकायत दी है कि उसका पति मोहित शराब के नशे में उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही इआरवी प्रभारी एसआई6 देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंके

    मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि मोहित शराब के नशे में अपनी पत्नी और आसपास के लोगों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। पुलिस ने उसे समझाकर उसकी पत्नी के साथ घर के अंदर भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद वह घर की छत पर चढ़ गया और नीचे खड़े लोगों और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा।

    वहीं, पथराव के दौरान एक ईंट ईआरवी ड्राइवर सिपाही मोहित के कंधे पर लगी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं, दूसरी ईंट पुलिस वाहन के दाहिनी ओर के शीशे पर लगी, जिससे शीशा टूट गया।

    आरोपी का सुराग नहीं लगा

    घटना की सूचना तत्काल थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। इसके बाद एएसआई विजय कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। आरोपी की तलाश भी कि गई, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- साहिबगंज में आधी रात सात बंधकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त; 20 पर FIR

    पुलिस ने एसआई देवेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना का वीडियो भी पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड है। आरोपी मोहित के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।