सोनीपत में मतदाता सूची अपडेट: 72% एन्यूमरेशन कार्य पूरा, 31 जुलाई को जारी होगी प्रारूप सूची
सोनीपत में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में पोस्ट एसआइआर गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। ...और पढ़ें

लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में एईआरओ, सुपरवाइजर व बीएलओ को पोस्ट एसआइआर गतिविधियों का प्रशिक्षण देते हुए। सौ. डीआइपीआरओ
HighLights
सोनीपत में 72% एन्यूमरेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।
प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी।
अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को जारी होगी।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। लघु सचिवालय में निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ईआरओ) एवं एसडीएम सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों (एईआरओ), सुपरवाइजरों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पोस्ट एसआइआर गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें नोटिस जनरेशन, वितरण व निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में 2.56 लाख एन्यूमरेशन फार्म बांटे गए थे, जिनमें से 1.84 लाख (लगभग 72 प्रतिशत) फार्म प्राप्त हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी।
कार्यों में तेजी और समन्वय के निर्देश
एसडीएम सुभाष चंद्र ने ईआरओ ने बीएलओ को निर्देश दिए कि नोटिस वितरण में तेजी लाएं और मतदाताओं को जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दें।
कार्यों को सुचारू बनाने के लिए प्रत्येक एईआरओ के साथ दो अतिरिक्त सदस्य और सुपरवाइजर के साथ एक ग्रुप-डी कर्मचारी तैनात किया जाएगा। बैठक में एईआरओ किरण, दिनेश मलिक, लेक्चरर अमित और इलेक्शन कानूनगो कृष्ण हुड्डा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।