Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     Sonipat Earthquake: हरियाणा के सोनीपत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 04:16 PM (IST)

    सोनीपत में बुधवार दोपहर 3.4 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र सतह से 5 किलोमीटर नीचे था। झटकों से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल ...और पढ़ें

    सोनीपत में बुधवार दोपहर 3.4 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सांकेतिक तस्वीर

    सोनीपत में बुधवार दोपहर 3.4 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, सोनीपत। बुधवार दोपहर हरियाणा के सोनीपत में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। इसका केंद्र सतह से सिर्फ 5 किलोमीटर नीचे था।

    भूकंप के झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई, और वे अपने घरों, दुकानों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई इलाकों में लोग सड़कों पर जमा हो गए और एक-दूसरे का हालचाल पूछने लगे। हालांकि, किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।

    Screenshot 2026-01-14 161025

    विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा के कई जिले ऐसे भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं जहां टेक्टोनिक प्लेटों में हलचल होती रहती है। दिल्ली-NCR क्षेत्र के पास होने के कारण यहां हल्के झटके आम बात हैं, लेकिन ये धरती की सतह के नीचे चल रही भूवैज्ञानिक गतिविधि का संकेत देते हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सतर्क रहें और भविष्य में भूकंप से सुरक्षा के उपाय अपनाएं।

    Screenshot 2026-01-14 161045

    यह भी पढ़ें: हाथ पीछे बांधकर लटकाया, पानी में डुबोया सिर…, हरियाणा पुलिस ने महिला को थर्ड डिग्री टाॅर्चर देकर पार की हद!

    खबरें और भी