Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, भर-भराकर गिरी छत; ऊंची लपटें देख सहमे लोग

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 09:04 AM (IST)

    सोनीपत के दिल्ली चौक स्थित जवाहरलाल हार्डवेयर स्टोर में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सोनीपत के दिल्ली चौक पर हार्डवेयर दुकान में आग लगी।

    2. लाखों रुपये का सामान जलकर राख, दुकान की छत गिरी।

    3. अज्ञात कारणों से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई।

    संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत)। सोनीपत शहर के दिल्ली चौक के पास रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जवाहरलाल हार्डवेयर स्टोर में अचानक आग लग गई।

    यह घटना करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है, जब अज्ञात कारणों से दुकान में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

    दुकान मालिक संजीव उर्फ कालू ब्रेजा के अनुसार, आग लगने से दुकान में रखा हार्डवेयर का सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

    WhatsApp Image 2026-04-12 at 08.53.34

    आग पर काबू पाने में जुटी टीम। जागरण

    फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं

    उधर, आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल बन गया।

    WhatsApp Image 2026-04-12 at 08.53.33

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के मसूरी में खड़ी टाटा सफारी कार में लगी आग, लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

    वहीं, एहतियात के तौर पर आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों से भी सामान बाहर निकालने की सोच रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है, आग लगने से दुकान की छत भी भरभरा कर गिर गई है।

    WhatsApp Image 2026-04-12 at 08.53.33 (1)