Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के मसूरी में खड़ी टाटा सफारी कार में लगी आग, लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला

    By vinit Edited By: Anup Tiwari
    Updated: Sun, 12 Apr 2026 12:12 AM (IST)

    गाजियाबाद के मसूरी इलाके में शनिवार रात एक खड़ी टाटा सफारी कार में अचानक आग लग गई। चालक और उसके साथी कार में मौजूद थे। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्व ...और पढ़ें

    मसूरी में खड़ी गाड़ी में लगी आग। (वीडियो ग्रैब)

    मसूरी में खड़ी गाड़ी में लगी आग। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. मसूरी में खड़ी टाटा सफारी कार में आग लगी।

    2. स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पाया।

    3. इलेक्ट्रॉनिक फाल्ट को आग का संभावित कारण बताया।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मसूरी इलाके में शनिवार रात करीब आठ बजे खड़ी टाटा सफारी कार में अचानक आग लग गई। घटना के समय वाहन चालक रंभू कुमार अपने साथियों साजिद और चंदनदास के साथ मौजूद थे।

    आग लगते ही आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।

    घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया इलेक्ट्रानिक फाल्ट माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ट्रांसफार्मर पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, एक घंटे में पाया काबू