Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में ट्रांसफार्मर पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, एक घंटे में पाया काबू

    By vinit Edited By: Anup Tiwari
    Updated: Sat, 11 Apr 2026 10:17 PM (IST)

    गाजियाबाद के कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कृष्णा पालिमर फैक्टरी में शनिवार रात आग लग गई। ट्रांसफार्मर पार्ट्स बनाने वाली इस फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट ...और पढ़ें

    ट्रांसफार्मर पार्ट्स बनाने की फैक्टरी में लगी आग। (वीडियो ग्रैब)

    ट्रांसफार्मर पार्ट्स बनाने की फैक्टरी में लगी आग। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. कविनगर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में लगी आग।

    2. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका।

    3. अग्निशमन विभाग ने एक घंटे में आग बुझाई।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में शनिवार रात आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार स्वदेशी कंपाउंड में स्थित कृष्णा पालिमर फैक्टरी में ट्रांसफार्मर पार्ट्स बनाने का काम होता है। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे फैक्टरी के ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें उठने लगीं।

    कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका और जल्द ही काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्टरी मालिक अजय कुमार भाटिया भी मौके पर मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- हापुड़ में चिता की आग से सुलगाया हुक्का, श्मशान में की गई करतूत से गांव वालों में गुस्सा; वीडियो वायरल

    यह भी पढ़ें- कानपुर में आग से आफत, 6 गांवों में 65 किसानों के टूटे अरमान, 100 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर राख