Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में आग से आफत, 6 गांवों में 65 किसानों के टूटे अरमान, 100 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल जलकर राख

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 07:52 PM (IST)

    कानपुर के सजेती क्षेत्र में हार्वेस्टर की चिंगारी और तारों की स्पार्किंग से कई गांवों में गेहूं की फसल में आग लग गई। सरगांव, अमौली, अलियापुर सहित छह ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में हार्वेस्टर और स्पार्किंग से लगी आग

    2. डोहरू, रवाईपुर और निबियाखेड़ा में भी आग से फसल को नुकसान

    संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। सजेती क्षेत्र में बुधवार को दिनभर अलग-अलग गांवों से आग लगने की घटनाएं सामने आईं। सरगांव, अमौली और अलियापुर गांव के बीच आग से 65 किसानों की करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताया गया कि आग हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी थी।

    अनियंत्रित होकर फैलती आग को बुझाने में किसान जुटे रहे। दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही शनिवार को डोहरू, रवाईपुर और निबियाखेड़ा गांव में भी फसलों में आग लगने की घटनाएं हुईं।


    सजेती थाना क्षेत्र में सरगांव, अमौली और अलियापुर गांव के बीच खेतों पर शनिवार को हार्वेस्टर से गेहूं की कतराई हो रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक उसी से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग अनियंत्रित होकर फैलने लगी। शोर मचाने पर आसपास के कई किसान पहुंच गए और हरी टहनी व अन्य उपायों से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन, तेज हवाओं से आग पूरी तरह बेकाबू हो गई। सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस और दमकल की टीम ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग के मुताबिक यहां पर कुल 65 किसानों की 20.7290 हेक्टेयर फसल जलकर राख हो गई। बताया कि पीड़ित 60 किसान सरगांव में, एक किसान अमौली और चार अलियापुर ग्राम पंचायत में पंजीकृत हैं।


    इसके साथ ही रवाईपुर गांव में तारों की स्पार्किंग से बीरेंद्र कुमार के गेहूं की खेत में आग लग गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं, निबियाखेड़ा गांव निवासी सुधीर दीक्षित के दो बीघा पांच बिस्वा और रामकुमार अवस्थी की लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। यहां पर दमकल ने पहुंचकर आग बुझाई। इसके साथ ही डोहरू गांव में स्पार्किंग की वजह से राजकुमार, अमोल के चार बीघा खेत जल के राख हो गए। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। उपजिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

    खबरें और भी


    साढ़ क्षेत्र के हरीपुर गांव में स्पार्किंग से लगी आग

    साढ़ क्षेत्र के हरीपुर गांव में भी शनिवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक आग तारों की स्पार्किंग के चलते लगी। यहां पर दिनेश चंद्र अग्निहोत्री की करीब 15 बिस्वा फसल जलकर राख हो गई। यहां पर किसानों ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।

    यह भी पढ़ें- उरई में फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में सेक्स रैकेट, किशोरी सहित 4 युवतियां व 4 युवक पकड़े, कानपुर से जुड़ा है नेटवर्क