Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत ऑनर किलिंग: पिता-भाई से चाकू और मां के पास मिला मोबाइल, पुलिस ने तीनों को जेल भेजा

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:55 AM (IST)

    गोहाना की देवीपुरा कॉलोनी में 23 वर्षीय चीनू की झूठी शान के नाम पर हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपित पिता अनिल और भाई राहुल से दो चाकू, ...और पढ़ें

    झूठी शान के नाम पर चीनू की हुई थी हत्या। फाइल फोटो

    झूठी शान के नाम पर चीनू की हुई थी हत्या। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। शहर की देवीपुरा कालोनी में 23 वर्षीय युवती चीनू की झूठी शान के नाम पर हत्या की वारदात में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता अनिल और भाई राहुल से दो चाकू बरामद किए हैं, जबकि मां मीरा के पास से युवती का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

    पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद तीनों आरोपितों को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

    पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी चीनू

    चीनू एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और वह अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी। वहीं परिवार उसके इस फैसले के खिलाफ था और अपनी पसंद से उसकी शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया।

    विवाद के दौरान परिवार के सदस्यों ने चीनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख चीनू ने पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलने पर दुर्गा शक्ति टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी परिवार का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

    पुलिस पर भी किया था हमला

    आरोप है कि स्वजन ने चीनू पर हमला किया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई महिला पुलिसकर्मी पर भी हमला किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था और एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

    खबरें और भी

    इसी दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकू और युवती का मोबाइल बरामद किया गया।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत पुलिस के सामने ही पिता-मां-भाई ने मिलकर की नर्सिंग छात्रा चीनू की हत्या, महिला पुलिसकर्मी पर भी किया था हमला

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में ऑनर किलिंग: पूरे घर में इधर-उधर भागती रही चीनू, बाप करता रहा चाकू से वार; गला रेतकर ली जान