अब केएमपी के पास सजेगा दिल्ली के मेवे और मसालों का बाजार, नया मार्केट हो रहा तैयार
सोनीपत के राई में केएमपी एक्सप्रेसवे के पास दिल्ली के मेवे और मसालों के लिए एक नया थोक बाजार स्थापित किया जाएगा। यह बाजार खारी बावली और भागीरथ पैलेस क ...और पढ़ें

दिल्ली के मेवे और मसालों के लिए एक नया थोक बाजार स्थापित किया जाएगा।
HighLights
केएमपी एक्सप्रेसवे के पास राई में बनेगा थोक बाजार।
दिल्ली के खारी बावली, भागीरथ पैलेस के कारोबारी होंगे शामिल।
820 एकड़ भूमि पर होगा निर्माण, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। अब केएमपी एक्सप्रेसवे के पास दिल्ली के मेवे व मसालों का बाजार सजेगा। हरियाणा सरकार की बजट की घोषणा के अनुसार राई में होलसेल मार्केट बनाने का प्रोजेक्ट एक कदम आगे बढ़ा है। इसे केएमपी एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट पर बनाने का प्रस्ताव है।
प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए चार सदस्यों की कमेटी ने साइट का दौरा कर अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसमें तीन गांवों की 820 एकड़ जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा। होलसेल मार्केट बनने से दिल्ली में ट्रकों की संख्या कम होगी। केएमपी के किनारे प्रस्तावित मार्केट में खारी बावली व भागीरथ पैलेस के कारोबारियों को दुकानों व गोदाम के लिए जमीन दी जाएगी।
दोनों बाजारों के किसी कारोबारी को देश में कहीं माल भेजना होगा तो वह सोनीपत की होलसेल मार्केट स्थित अपनी दुकान या गोदाम से भेजेगा, इसके लिए ट्रकों को दिल्ली में से गुजरना नहीं करना पड़ेगा। ये केएमपी या केजीपी एक्सप्रेसवे से जा सकेंगे। इससे दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी कम हो सकेगा।
राई में होलसेल मार्केट बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने बजट में घोषण
राई में होलसेल मार्केट बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने बजट में घोषणा की थी। इसकी प्रक्रिया पूरी करने के सोनीपत के एसडीएम सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था जिसमें, एचएसआआइडीसी राई के एक्सईएन, सोनीपत की तहसीलदार व राई के नायब तहसीलदार शामिल थे।
खबरें और भी
होलसेल मार्केट को केएमपी एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट पर बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए अकबरपुर बारोटा, जठेड़ी व पीतमपुरा की 820 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। 21 जुलाई को कमेटी के अधिकारियों ने साइट का दौरा किया। इसके लिए जमीन का रिकार्ड देखा गया।
तीनों गांवों की इस जमीन पर पहले सेक्टर-39, 40 व 41 बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसी जमीन पर होलसेल मार्केट बनाई जाएगी। सेक्टर-39 बनाने के लिए किसानों की 105 एकड़ जमीन पहले से तैयार है। इसके लिए किसान ई-भूमि पोर्टल पर अपनी सहमति दे चुके हैं। बाकी जमीन के लिए भी किसानों की सहमति ले ली जाएगी।
दिल्ली के दो बड़े बाजारों का किया जाएगा विस्तारीकरण
एसडीएम सुभाषचंद्र ने बताया कि यहां पर दिल्ली के दो बड़े बाजारों भागीरथ पैलेस व खारी बावली के कारोबारियों को प्राथमिकता के आधार पर दुकानें दी जाएंगी। वहां के कारोबारियों के लिए जगह कम पड़ने के बाद उन्हें यहां पर कारोबार करने में आसानी होगी। कमेटी ने 22 जुलाई को अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। अब आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
केएमपी एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट पर होलसेल मार्केट बनने से राई क्षेत्र के विकास में चार चांद लग जाएंगे। इस मार्केट के बनने से यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। माल की आवाजाही के लिए सड़कों का मजबूत नेटवर्क और सुदृढ़ होगा। पूरे क्षेत्र का विकास गुरुग्राम की तर्ज पर किया जाएगा। - कृष्णा गहलावत, विधायक राई
यह भी पढ़ें- सोनीपत में ज्ञान का पहिया: 'कल्पना चावला पैनोरमा' मोबाइल साइंस वैन बन रही विद्यार्थियों के लिए वरदान!