Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में विधायक और मेयर ने 1.71 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 08:08 PM (IST)

    विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने सोनीपत के वार्ड 19 व 20 में 1.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। ...और पढ़ें

    मेयर ने किया शुभारंभ। जागरण

    मेयर ने किया शुभारंभ। जागरण

    HighLights

    1. विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन ने किया शुभारंभ।

    2. सोनीपत के वार्ड 19, 20 में 1.71 करोड़ के कार्य।

    3. सीवरेज के बाद जर्जर गलियों का होगा नवनिर्माण।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने वार्ड नं 20 के मालवीय नगर तथा वार्ड नं 19 के विकास नगर में लगभग 1.71 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।

    इन दोनों वार्डों में नई सीवरेज लाइन बिछाई गई थी, जिसके चलते गलियां उखड़कर जर्जर हो चुकी थीं। लोगों की मांग पर विधायक निखिल मदान ने संज्ञान लेते हुए निगम अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।

    गलियों के नवनिर्माण का काम शुरू

    सीसी (कंक्रीट) द्वारा गलियों के नवनिर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मेयर राजीव जैन ने निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए हैं कि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

    इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक और मेयर का स्वागत किया।इस अवसर पर होशियार सिंह सैनी, सुरेश गहलावत, धर्मवीर घनघस, रणबीर चहल और सुखबीर दहिया मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोहाना पश्चिमी बाईपास परियोजना: 11 साल से अटका विकास, किसान मुआवजे पर अड़े