गन्नौर अंडरपास निर्माण में बिजली लाइन की बाधा, दिल्ली से पहुंचे रेलवे अधिकारी
दिल्ली से रेलवे अधिकारियों की टीम ने गन्नौर में अगवानपुर रेलवे फाटक के पास बन रहे अंडरपास में बाधा बन रही बिजली लाइन का मुआयना किया। ...और पढ़ें

बिजली लाइन का जायजा लेने के लिए दिल्ली से पहुंचे रेलवे के अधिकारी
संवाद सहयोगी, गन्नौर। अगवानपुर रेलवे फाटक के पास राजलूगढी रोड पर बन रहे रेलवे अंडरपास निर्माण में लंबे समय से बाधा बन रहे बिजली की आपूर्ति लाइन का मुआयना करने के लिए रेलवे के निर्माण शाखा के अधिकारियों की टीम पहुंची।
दिल्ली से पहुंचे रेलवे के एक्सईन जितेंद्र ककरोड, एसएसई राजेंद्र अग्रवाल ने बिजली निगम के ग्रामीण कार्यालय के जेई गोपीचंद व रेलवे सलाहाकार समिति के सदस्य त्रिलोकचंद से बातचीत की।
बिजली निगम ने निर्माण में बाधा बन रही बिजली की आपूर्ति के पोल को हटाने के लिए ठेकेदार को भी बुलाया, लेकिन ठेकेदार ने कम जगह व पानी भरने की वजह से असहमति जताई।
डेढ़ साल से चल रहा अंडरपास निर्माण
इस पर अधिकारियों के कहने पर रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण करवा रहे ठेकेदार ने बिजली लाइन हटाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। समिति के सदस्य त्रिलोकचंद ने एक्सईन जितेंद्र ककरोड को अवगत करवाया कि अंडरपास का निर्माण भी करीब डेढ़ साल से चल रहा है।
अब लोगों के आने-जाने का रास्ता भी बिल्कुल बंद है। उन्होंने मांग करी कि बिजली आपूर्ति लाइन के शिफ्ट होने के बाद अंडरपास का निर्माण भी जल्द पूरा होना चाहिए।
अधिकारियों ने दिया आश्वासन
रेलवे के एसएसई राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अंडरपास का निर्माण अगस्त के अंत तक पूरा करवा दिया जाएगा। इसके बाद रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण सितंबर के अंत तक पूरा कर अक्तूबर के अंत तक इसे आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा। इसी टारगेट को लेकर कार्य पूरा कराने में लगे है।