Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत रोडवेज ने ग्रीन मोबिलिटी की तरफ बढ़ाया बड़ा कदम, बेड़े में शामिल हुईं 10 नई ई-बसें

    Updated: Sun, 10 May 2026 05:04 PM (IST)

    सोनीपत रोडवेज के बेड़े में 10 नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हुई हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी से राहत मिलेगी और दिल्ली व स्थानीय रूटों पर सफर हा ...और पढ़ें

    मुरथल स्थित चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस। जागरण

    मुरथल स्थित चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस। जागरण

    HighLights

    1. सोनीपत रोडवेज में 10 नई इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल।

    2. यात्रियों को मिलेगी एसी सुविधा, हाईटेक और आरामदायक सफर।

    3. शून्य उत्सर्जन से प्रदूषण नियंत्रण, पास धारकों को चुकाना होगा किराया।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के ग्राफ के बीच सोनीपत रोडवेज ने ग्रीन मोबिलिटी की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाया है। डिपो के बेड़े में 10 नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो गई हैं।

    इन बसों के आने से न केवल यात्रियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि दिल्ली और स्थानीय रूटों पर सफर भी हाईटेक होगा। फिलहाल इन बसों को मुरथल स्थित चार्जिंग स्टेशन पर खड़ा किया गया है और कागजी औपचारिकताएं पूरी होते ही इन्हें रूटों पर उतार दिया जाएगा।

    रोडवेज का लक्ष्य सोनीपत डिपो में कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने का है। विभाग के पास पहले से पांच इलेक्ट्रिक बसें मौजूद थीं, जो सोनीपत से कुंडली के बीच चल रही हैं। अब 10 नई बसें आने से यह संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

    शहर के बीचों-बीच चार्जिंग बनेगा प्वाइंट

    आगामी चरणों में शेष 35 बसें भी बेड़े का हिस्सा बनेंगी। रोडवेज की योजना है कि नए बस अड्डे के निर्माण के बाद शहर के बीचों-बीच चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किया जाए, ताकि बसों के संचालन में समय की बचत हो सके। दिल्ली रूट पर चलाने की तैयारी

    रोडवेज प्रबंधन इन नई बसों को सोनीपत से सीधे दिल्ली बस अड्डे (आइएसबीटी) तक चलाने पर मंथन कर रहा है। इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण लोकल रूट भी चिन्हित किए जा रहे हैं। इन बसों भीषण गर्मी में यात्रियों को ठंडी और आरामदायक यात्रा मिलेगी।

    खबरें और भी

    हर सीट के पास मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और अधिक स्पेस वाली आरामदायक सीटें हैं। इलेक्ट्रिक होने के कारण इन बसों से शून्य उत्सर्जन होता है, जिससे सर्दियों में एनजीटी की पाबंदियों का इन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    पास धारकों को देना होगा किराया

    रोडवेज ने स्पष्ट किया है कि ये बसें प्रीमियम श्रेणी'''' (एसी) की हैं। ऐसे में स्थानीय रूटों पर चलने वाले पास धारकों को इन बसों में रियायती सुविधा नहीं मिलेगी। उन्हें सामान्य यात्रियों की तरह किराया चुकाना होगा। इससे पास धारकों के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में 'इलेक्ट्रिक क्रांति', केंद्र ने 200 ई-बसों को दी हरी झंडी, प्रदूषण मुक्त होगा घाटी का सफर

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में ई-बसों की शुरुआत, सोलन पहुंचीं 25 नई बसें; जल्द शुरू होगा परिचालन





    यात्रियों की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। 10 नई बसें डिपो में पहुंच चुकी हैं। रूट निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इन्हें सड़क पर उतार दिया जाएगा।

    -

    सुरेंद्र, एसएस., सोनीपत बस डिपो