Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यौन शोषण शिकायतों की कमेटी का सदस्य ही निकला दोषी, सोनीपत खेल यूनिवर्सिटी में महिला अधिकारी से अश्लीलता का मामला

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 10:52 PM (IST)

    सोनीपत की राई खेल यूनिवर्सिटी में महिला अधिकारी के यौन शोषण मामले में सहायक प्रोफेसर डॉ. जयपाल को जांच समिति ने दोषी पाया। समिति ने महिला अधिकारी के आ ...और पढ़ें

    राई स्थित खेल यूनिवर्सिटी का कैंपस। जागरण आर्काइव

    राई स्थित खेल यूनिवर्सिटी का कैंपस। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. राई खेल यूनिवर्सिटी में महिला अधिकारी के यौन शोषण का मामला।

    2. जांच समिति ने सहायक प्रोफेसर डॉ. जयपाल को दोषी पाया।

    3. आरोपी प्रोफेसर को नोटिस जारी, एसीआर में होगी एंट्री।

    नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। राई स्थित खेल यूनिवर्सिटी में महिला अधिकारी के यौन शोषण मामले में आरोपित सहायक प्रोफेसर को जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में दोषी करार दिया गया है। समिति के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट में महिला अधिकारी की ओर से लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं।

    समिति ने अपनी रिपोर्ट डीन अकादमिक को सौंप दी है। अब डीन ने आरोपित को एक नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके बाद आरोपित की एसीआर में रेड पेन से बेड एंट्री करने की तैयारी है।

    अश्लील मैसेज भेजे और रात में कॉल किया

    खेल विश्वविद्यालय में कार्यरत एक महिला अधिकारी ने अप्रैल में कुलपति अशोक कुमार से मिलकर असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. जयपाल पर यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी थी।

    महिला अधिकारी ने शिकायत में बताया कि पत्रकारिता विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. जयपाल ने उसे दिसंबर, 2025 में कई बार वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजे और आधी रात के बाद वाट्सएप काॅल की।

    इसके बाद महिला अधिकारी ने अपने बचाव के लिए उस विभाग से तबादला करवा लिया, लेकिन जनवरी, 2026 में असिस्टेंट प्रोफेसर ने फिर से उससे संपर्क करने की कोशिश की।

    यौन शोषण शिकायतों की निवारण कमेटी का है सदस्य

    शिकायतकर्ता महिला ने कुलपति अशोक कुमार को वाट्सएप चैट के रूप में साक्ष्य भी सौंपे। महिला ने शिकायत में बताया था कि आरोपित उससे दोस्ती करने और उसे हग करने का दबाव बना रहा था। वहीं सहायक प्राेफेसर डाॅ. जयपाल यूनिवर्सिटी में यौन शोषण की घटनाओं को रोकने व ऐसी शिकायतों के निवारण के लिए गठित की गई आंतरिक कमेटी का सदस्य भी था।

    पीड़िता के सारे आरोप पाए गए सही

    शिकायत मिलने के बाद उसे कमेटी से हटाकर अन्य सदस्य को शामिल कर जांच सौंपी गई। कमेटी ने पीड़िता महिला अधिकारी और आरोपित सहायक प्रोफेसर के बयान दर्ज किए। अब कमेटी ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कमेटी ने आरोपित को उन सभी आरोपों का दोषी पाया गया है जो पीड़िता ने लगाए थे।

    खबरें और भी

    आरोपित को नोटिस जारी

    कमेटी के रिपोर्ट सौंपने के बाद शुक्रवार को आरोपित सहायक प्रोफेसर को विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से एक नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसमें आरोपित पर दोष साबित होने व उसके खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में जवाब मांगा गया है। सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस कार्रवाई न करने का आग्रह किया था, इसलिए अब यूनिवर्सिटी आरोपित की एसीआर में लाल पेन से इस पूरे मामले की एंट्री करने की तैयारी में है।

    "कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन यह गोपनीय है, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। आरोपित सहायाक प्रोफेसर डाॅ. जयपाल को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। यह एक प्रक्रिया है। जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।"

    -डाॅ. योगेश ठाकुर, डीन अकादमिक, खेल यूनिवर्सिटी, राई।

    यह भी पढ़ें- सोनीपत में न्यायालय से लौट रहे दो भाइयों पर हमला, डंडों से पीटकर किया घायल